V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मायके से विदाई कराकर रास्ते में पत्नी को मार डाला

मृतका चार साल बाद जा रही थी ससुराल पुलिस कर रही मामले की जांच
मानधाता (नि.सं.)। विवाद के कारण चार साल बाद मायके से विदा होकर ससुराल जा रही पत्नी को पति व रिश्तेदार ने रास्ते में ही मौत के घाट उतार दिया। साथ ही मौके से भाग गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। जबकि आरोपी फरार है। पुलिस घटना की जांच के साथ ही आरोपियो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुटुलिया निवासी कंचन 30 पत्नी रामकृपाल का मायका इलाके के ही गांव वीरमपुर में है। कंचन का पति एवं ससुरालियो से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में वह चार साल से मायके में ही रह रही थी। दो दिन पूर्व मायके व ससुराल वालो के बीच पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद आज उसका पति रामकृपाल अपने भांजे रवि के साथ पत्नी को विदा कराने के लिए उसके मायके गांव वीरमपुर गया था। वहां से विदाई कराने के बाद जब घर से करीब एक किमी. दूर नहर के पास पहुंचे तो पति व रिश्तेदार ने किसी हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति व रिश्तेदार उसका शव वही पर छोड़कर भाग गए। ग्रामीणो ने उसका शव देखा तो परिजनो को इसकी जानकारी दी। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही शव को लेकर थाने पर पहुंचे। साथ ही मृतका के पति एवं रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर दोनो आरोपी फरार है। पुलिस हर संभावित स्थानो पर उनकी तलाश कर रही है। उधर विवाहिता की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मृतका चार साल बाद जा रही थी ससुराल पुलिस कर रही मामले की जांच
मानधाता (नि.सं.)। विवाद के कारण चार साल बाद मायके से विदा होकर ससुराल जा रही पत्नी को पति व रिश्तेदार ने रास्ते में ही मौत के घाट उतार दिया। साथ ही मौके से भाग गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। जबकि आरोपी फरार है। पुलिस घटना की जांच के साथ ही आरोपियो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुटुलिया निवासी कंचन 30 पत्नी रामकृपाल का मायका इलाके के ही गांव वीरमपुर में है। कंचन का पति एवं ससुरालियो से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में वह चार साल से मायके में ही रह रही थी। दो दिन पूर्व मायके व ससुराल वालो के बीच पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद आज उसका पति रामकृपाल अपने भांजे रवि के साथ पत्नी को विदा कराने के लिए उसके मायके गांव वीरमपुर गया था। वहां से विदाई कराने के बाद जब घर से करीब एक किमी. दूर नहर के पास पहुंचे तो पति व रिश्तेदार ने किसी हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति व रिश्तेदार उसका शव वही पर छोड़कर भाग गए। ग्रामीणो ने उसका शव देखा तो परिजनो को इसकी जानकारी दी। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही शव को लेकर थाने पर पहुंचे। साथ ही मृतका के पति एवं रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर दोनो आरोपी फरार है। पुलिस हर संभावित स्थानो पर उनकी तलाश कर रही है। उधर विवाहिता की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment