सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। मार्ग दुर्घटना मे घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में लालगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव बड़ा का पुरवा मोहनगंज निवासी विनीत तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 10 अक्टूबर को दोपहर में करीब ढाई बजे उसके पिता चन्द्रशेखर तिवारी एवं मां किसी कार्य हेतु बाइक से लालगंज जा रहे थे। उसी समय धधुआ गाजन पुल के पास पिकप की टक्कर से पिता को गंभीर चोट आ गई थी। इलाज के दौरान पिता चन्द्रशेखर की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। साथ ही प्रकरण की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें