V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

होलागढ़ के पांडालों में पूजीं गयीं मां सिद्धिदात्री

हवन और भंडारा के बाद मंगल कामनाओं के साथ भक्त आज करेंगे भगवती की विदाई
होलागढ़(प्रयागराज)। होलागढ़ के काशीपुर, दहियावां, पटेलनगर, रामगढ़, नेवादा, हँसराजपुर, मुकुंदपुर, कल्याणपुर, बालाडीह, गौरीगंज आदि इलाकों में स्थापित दुर्गा पांडालों में नवरात्रि की नवीं देवी माँ सिद्धिदात्री की पूजा, आरती विधिविधान से करके भूलचूक की प्रार्थना की गई।भक्तों ने हवन और कन्याभोज का भी आयोजन किया। ज्यादातर पांडालों से मां की मूर्ति का विसर्जन कल यानी शुक्रवार को किया जाएगा। मूर्ति का विसर्जन भक्त भय हरण नाथ धाम के पास बकुलाही नदी में,गैंदा पुल, मुकुंदपुर पुल और तोड़ी के पूरा पुल के पास बड़ी नहर में करेंगे।गुरुवार को हँसराजपुर में दुर्गा भक्त एवं शिक्षक नेता राकेश मिश्र नगरहा ने मां सिद्धिदात्री की पूजा और आरती करके सभी के जीवन को खुशहाल रखने की प्रार्थना की इस मौके पर ग्राम प्रधान तरती कुलदीप पाल, ग्राम प्रधान कल्याणपुर अर्चना पत्नी रवीन्द्र राजा,अजय कुशवाहा,अभय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
हवन और भंडारा के बाद मंगल कामनाओं के साथ भक्त आज करेंगे भगवती की विदाई
होलागढ़(प्रयागराज)। होलागढ़ के काशीपुर, दहियावां, पटेलनगर, रामगढ़, नेवादा, हँसराजपुर, मुकुंदपुर, कल्याणपुर, बालाडीह, गौरीगंज आदि इलाकों में स्थापित दुर्गा पांडालों में नवरात्रि की नवीं देवी माँ सिद्धिदात्री की पूजा, आरती विधिविधान से करके भूलचूक की प्रार्थना की गई।भक्तों ने हवन और कन्याभोज का भी आयोजन किया। ज्यादातर पांडालों से मां की मूर्ति का विसर्जन कल यानी शुक्रवार को किया जाएगा। मूर्ति का विसर्जन भक्त भय हरण नाथ धाम के पास बकुलाही नदी में,गैंदा पुल, मुकुंदपुर पुल और तोड़ी के पूरा पुल के पास बड़ी नहर में करेंगे।गुरुवार को हँसराजपुर में दुर्गा भक्त एवं शिक्षक नेता राकेश मिश्र नगरहा ने मां सिद्धिदात्री की पूजा और आरती करके सभी के जीवन को खुशहाल रखने की प्रार्थना की इस मौके पर ग्राम प्रधान तरती कुलदीप पाल, ग्राम प्रधान कल्याणपुर अर्चना पत्नी रवीन्द्र राजा,अजय कुशवाहा,अभय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment