अयोध्या। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश फैजाबाद ज्ञान प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में 8 अक्टूबर 2021 को जनसामाज इण्टर कालेज सोहावल, अयोध्या में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद द्वारा बच्चों के अधिकारों एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में, बच्चों के अधिकारों एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनके विधिक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया एवं न्यायपालिका द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई, जिससे पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके और कानून की जानकारी हो सके।शिविर में तहसीलदार न्यायिक सुश्री पल्लवी सिंह, उप प्राधानाचार्य जन समाज इण्टर कालेज जरक लाल वर्मा, लेखपाल लक्ष्मीकांत मिश्रा, पराविधिक स्वयंसेवक एवं विद्यार्थीगण व उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।तद्नुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें