दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कसेरूआ में खेत की बाड़ में लगे करंट की चपेट में आने से एक भैस की मौत हो गई। पीड़िता ने खेत के मालिक पर कटीले बाड़ में करंट लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कसेरूआ गांव निवासी लैलतुन निशा पत्नी शौकत अली ने बीती रात अपनी भैस को दरवाजे पर पशुशाला में बांधा रखा था। रात में भैस खूटे का रस्सी तोड़ दिया तथा खेत की तरफ चली गई। पड़ोसी हजरत अली की खेत में कटीले तार का बाड़ लगा हुआ था। बाड़ में करंट होने के कारण भैस उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। लैलतुन निशा आज सुबह जागने पर अपनी भैस को खोजना शुरू किया। उसने देखा कि उसकी भैस पड़ोसी हजरत अली के खेत में लगे बाड़ में चिपकी हुई थी। साथ ही उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़िता लैलतुल निशा ने पड़ोसी पर खेत की बाड़ में करंट लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें