प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फेनहा में मुम्बई कमाने गए युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से परिजनो में कोहराम मचा है। 🔔 यह भी पढ़ें...
फेनहा गांव निवासी अजय कुमार सिंह 35 पुत्र अभयराज सिंह करीब पांच साल पूर्व पत्नी व बच्चो समेत मुम्बई में कमाने गया था। वहां पर उसके परिवार के और लोग भी रहते है। मुम्बई में वह एक कम्पनी में काम करता था। गुरूवार की रात करीब 10 बजे वह कम्पनी में काम करके लोकल ट्रेन से अपने कमरे पर आ रहा था। जब वह अपने स्टेशन पर ट्रेन से उतरने लगा तो पैर फिसलने के कारण ट्रैक पर चला गया। इससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए तथा मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयो में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी रानी देवी के साथ ही दो बेटियां एवं एक बेटा है। उसकी मौत की सूचना आने से परिजनो में कोहराम मचा है। परिजन मुम्बई के लिए रवाना भी हो गए है। मृतक के माता पिता गांव में ही है। उसकी मौत की सूचना पर ब्लाक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम सुशील कुमार सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, पूर्व प्रधान दल सिंगार सिंह, पत्रकार रामसूरत पाण्डेय, महेश कुमार मिश्रा, राम बहादुर सिंह समेत कई लोग आज मृतक के आवास गांव फेनहा पहुंचे। साथ ही शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनो को ढांढस बधाया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फेनहा में मुम्बई कमाने गए युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से परिजनो में कोहराम मचा है।
फेनहा गांव निवासी अजय कुमार सिंह 35 पुत्र अभयराज सिंह करीब पांच साल पूर्व पत्नी व बच्चो समेत मुम्बई में कमाने गया था। वहां पर उसके परिवार के और लोग भी रहते है। मुम्बई में वह एक कम्पनी में काम करता था। गुरूवार की रात करीब 10 बजे वह कम्पनी में काम करके लोकल ट्रेन से अपने कमरे पर आ रहा था। जब वह अपने स्टेशन पर ट्रेन से उतरने लगा तो पैर फिसलने के कारण ट्रैक पर चला गया। इससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए तथा मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयो में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी रानी देवी के साथ ही दो बेटियां एवं एक बेटा है। उसकी मौत की सूचना आने से परिजनो में कोहराम मचा है। परिजन मुम्बई के लिए रवाना भी हो गए है। मृतक के माता पिता गांव में ही है। उसकी मौत की सूचना पर ब्लाक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम सुशील कुमार सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, पूर्व प्रधान दल सिंगार सिंह, पत्रकार रामसूरत पाण्डेय, महेश कुमार मिश्रा, राम बहादुर सिंह समेत कई लोग आज मृतक के आवास गांव फेनहा पहुंचे। साथ ही शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनो को ढांढस बधाया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें