V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मौसम खराब फिर भी कोने कोने को देवीमय करने की तैयारी

मंदिरो की हो रही साफ सफाई व सजावट
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शारदीय नवरात्र आने से मात्र एक दिन ही बचा है। उधर आसमान में बादलो का डेरा होने के साथ ही मौसम खराब बना हुआ है। मंगलवार को भी बारिश होने से जलभराव व कीचड़ हो गया। इसके बावजूद कोने कोने को देवीमय करने की तैयारी की जा रही है। मंदिरो की साफ सफाई शुरू हो गई है। साथ ही मूर्तिकारो के यहां से मां भवानी की प्रतिमाएं भी उठना शुरू हो गई है। जिले में वैसे तो कई देवी स्थल है। इसमें मां बेल्हा देवी, चैहरजन देवी मंदिर, मां चण्द्रिका धाम, सण्डवा चन्द्रिका, दुर्गा मंदिर बलीपुर, मां ज्वाला देवी धाम, मानिकपुर आदि प्रमुख है। वही नगर में आराध्य देवी के रूप में मां बेल्हा देवी की पूजा की जाती है। इस मंदिर का निर्माण संगमरमर के पत्थरो से किया गया है। इससे यह पर्यटन स्थल का रूप ले चुका है। मां बेल्हा देवी मंदिर के वैसे प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को मेला लगता है। नवरात्र में नौ दिनो तक लाखो लोग यहां दर्शन पूजन करने आते है। उन्हे कतार में दर्शन पूजन कराया जाता है। इसके लिए पाइपो की वैरीकेटिंग की जाती है। नवरात्र के मौके पर बेल्हा देवी मंदिर की साफ सफाई करके झालरो से सजाया जाता है। यहां पर बहने वाली सई नदी का पानी प्रदूषित हो गया है। इसके बावजूद भक्त इससे स्नान करने के साथ ही जल चढ़ाते है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही यहां भक्तो की लम्बी कतार लगने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा भी तैयारी की जा रही है। नवरात्र में मां भवानी का पूजा आराधना के लिए घरो में भी कलश स्थापित किया जाता है। पुरोहित एक दिन पहले ही यजमानो को कलश स्थापना के समय से अवगत करा देते है। इसीलिए पुरोहित पूरे नवरात्र तक काफी व्यस्त रहते है। उन्हे पूजा पण्डालो में भी रोज सुबह शाम पूजन व आरती सम्पन्न कराने के लिए जाना पड़ता है। घरो में कलश स्थापित करने वाले लोग खरीददारी करने में जुट गए है। नवरात्र से तमाम भक्त व्रत भी रखते है। इसके लिए फलाहार की खरीददारी भी की जा रही है। इस समय कलश, पंचमेवा के साथ ही अन्य पूजन सामग्री की खूब खरीददारी हो रही है। वही नवरात्र आगमन के कारण इस समय आलू, फल आदि के दाम बढ़ गए है। इसके बावजूद लोग खरीददारी कर रहे है। उधर आसमान में बादल छाये रहने के कारण पूजा पण्डाल सजाने की तैयारी कर रहे लोगो में मायूसी देखी जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मंदिरो की हो रही साफ सफाई व सजावट
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शारदीय नवरात्र आने से मात्र एक दिन ही बचा है। उधर आसमान में बादलो का डेरा होने के साथ ही मौसम खराब बना हुआ है। मंगलवार को भी बारिश होने से जलभराव व कीचड़ हो गया। इसके बावजूद कोने कोने को देवीमय करने की तैयारी की जा रही है। मंदिरो की साफ सफाई शुरू हो गई है। साथ ही मूर्तिकारो के यहां से मां भवानी की प्रतिमाएं भी उठना शुरू हो गई है। जिले में वैसे तो कई देवी स्थल है। इसमें मां बेल्हा देवी, चैहरजन देवी मंदिर, मां चण्द्रिका धाम, सण्डवा चन्द्रिका, दुर्गा मंदिर बलीपुर, मां ज्वाला देवी धाम, मानिकपुर आदि प्रमुख है। वही नगर में आराध्य देवी के रूप में मां बेल्हा देवी की पूजा की जाती है। इस मंदिर का निर्माण संगमरमर के पत्थरो से किया गया है। इससे यह पर्यटन स्थल का रूप ले चुका है। मां बेल्हा देवी मंदिर के वैसे प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को मेला लगता है। नवरात्र में नौ दिनो तक लाखो लोग यहां दर्शन पूजन करने आते है। उन्हे कतार में दर्शन पूजन कराया जाता है। इसके लिए पाइपो की वैरीकेटिंग की जाती है। नवरात्र के मौके पर बेल्हा देवी मंदिर की साफ सफाई करके झालरो से सजाया जाता है। यहां पर बहने वाली सई नदी का पानी प्रदूषित हो गया है। इसके बावजूद भक्त इससे स्नान करने के साथ ही जल चढ़ाते है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही यहां भक्तो की लम्बी कतार लगने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा भी तैयारी की जा रही है। नवरात्र में मां भवानी का पूजा आराधना के लिए घरो में भी कलश स्थापित किया जाता है। पुरोहित एक दिन पहले ही यजमानो को कलश स्थापना के समय से अवगत करा देते है। इसीलिए पुरोहित पूरे नवरात्र तक काफी व्यस्त रहते है। उन्हे पूजा पण्डालो में भी रोज सुबह शाम पूजन व आरती सम्पन्न कराने के लिए जाना पड़ता है। घरो में कलश स्थापित करने वाले लोग खरीददारी करने में जुट गए है। नवरात्र से तमाम भक्त व्रत भी रखते है। इसके लिए फलाहार की खरीददारी भी की जा रही है। इस समय कलश, पंचमेवा के साथ ही अन्य पूजन सामग्री की खूब खरीददारी हो रही है। वही नवरात्र आगमन के कारण इस समय आलू, फल आदि के दाम बढ़ गए है। इसके बावजूद लोग खरीददारी कर रहे है। उधर आसमान में बादल छाये रहने के कारण पूजा पण्डाल सजाने की तैयारी कर रहे लोगो में मायूसी देखी जा रही है।

Leave a Comment