प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुजाखर में दबंग पड़ोसियो ने आज जबरन एक गरीब का मकान ढहा दिया। विरोध करने पर पिटाई भी की। इससे दो महिलाएं जख्मी हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पीड़ित का कहना है कि घटना को लेकर पुलिस उदासीन बनी हुई है। इससे दबंगो का हौसला बढ़ा हुआ है। सुजाखर गांव निवासी शकील अहमद पुत्र जलील अहमद का मकान काफी पुराना था। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे गांव के पप्पू चिकवा, अफजल अहमद, गुलशेर, अन्नान व जेपी पुत्रगण मासा उल्ला एक राय होकर सब्बल, फावड़ा, लोहे का राड आदि लेकर शकील के दरवाजे पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग उसका पूर्वजो का बनवाया मकान जबरन गिराने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगो ने हमला कर दिया। इससे हाजिरा बानो पत्नी वकील अहमद एवं खलीफुल निशा पत्नी जलील अहमद को गंभीर चोट आ गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा देखकर चली गई। आरोपियो को मना नहीं किया। इससे उनका हौसला बढ़ गया। साथ ही करीब 3 घण्टे तक मकान गिराते रहे। उनकी मनमानी के कारण पूरा मकान धराशायी हो गया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को तहरीर दिया है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। घर की घायल महिलाओ को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करके इलाज कराया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें