V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बिजली के तार पर गिरी डाल लगी आग, टला ट्रेन हादसा

 प्रतापगढ़-चिलबिला के बीच तार पर गिरी डाल से लगी आग आधे घंटे प्रतापगढ़ में खड़ी रही एकात्मता एक्सप्रेस
प्रतापगढ़। रात में आये तूफान और बारिश का प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। तूफान की चपेट में आने से पेड़ की डाली रेलवे लाइन के ऊपर से गये हाई वोल्टेज बिजली के तारों पर गिर गई। जिससे आग लग गई। संयोग से यह हादसा उस समय हुआ जब बनारस से लखनऊ जाने वाली एकात्मता एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। अगर जरा सी देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। आधी रात के बाद आये तेज तूफान ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। तूफान के समय बनारस से आने वाली एकात्मता एक्सप्रेस लखनऊ जाने के लिए प्रतापगढ़ से छूटने वाली थी। उस समय पता चला कि स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सई नदी के निकट पेड़ की डाली टूट कर बिजली के तारों पर गिर गई है। तार से आग निकल रही है। हालांकि बारिश में वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। आगे खतरे को भांप स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रोक दिया। तब तक रोके रखा जब तक कि खतरा टल नहीं गया। आउटडोर एसएम की मानें तो आधा घंटा बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच टीआरडी वाले मौके पर पहुंच गये थे। डाली को तार से निकाल लिया था। तार की चपेट में आई डाल ट्रेन से छूती  इससे करंट फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 प्रतापगढ़-चिलबिला के बीच तार पर गिरी डाल से लगी आग आधे घंटे प्रतापगढ़ में खड़ी रही एकात्मता एक्सप्रेस
प्रतापगढ़। रात में आये तूफान और बारिश का प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। तूफान की चपेट में आने से पेड़ की डाली रेलवे लाइन के ऊपर से गये हाई वोल्टेज बिजली के तारों पर गिर गई। जिससे आग लग गई। संयोग से यह हादसा उस समय हुआ जब बनारस से लखनऊ जाने वाली एकात्मता एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। अगर जरा सी देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। आधी रात के बाद आये तेज तूफान ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। तूफान के समय बनारस से आने वाली एकात्मता एक्सप्रेस लखनऊ जाने के लिए प्रतापगढ़ से छूटने वाली थी। उस समय पता चला कि स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सई नदी के निकट पेड़ की डाली टूट कर बिजली के तारों पर गिर गई है। तार से आग निकल रही है। हालांकि बारिश में वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। आगे खतरे को भांप स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रोक दिया। तब तक रोके रखा जब तक कि खतरा टल नहीं गया। आउटडोर एसएम की मानें तो आधा घंटा बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच टीआरडी वाले मौके पर पहुंच गये थे। डाली को तार से निकाल लिया था। तार की चपेट में आई डाल ट्रेन से छूती  इससे करंट फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Leave a Comment