अयोध्या। लखीमपुर में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज यह जोरदार धरना प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के ऊपर अत्याचार कर रही है, लखीमपुर में जिस तरीके से किसानों की हत्या की गई है वह यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में प्रदेश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर ज्यादती की गई और उन पर गाड़ियां चढ़ाकर उनकी हत्या की गई, यह भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती इसलिए दबंगई के बल पर शासन चलाना चाहती है। उन्होंने मांग किया कि लखीमपुर में हुई घटना की न्यायिक जांच कराते हुए मृतकों के परिजनों को दो करोड़ रुपए की धनराशि मुआवजे के तौर पर दी जाए, साथ ही परिवार को सरकारी नौकरी दी जाय। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आमजन का प्रदेश में रहना दूभर कर दिया है। यहां कोई भी अपनी आवाज अगर उठाता है तो प्रदेश सरकार बंदूक के दम पर उसकी आवाज दबा देती है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में हुई घटना प्रदेश के हालात का जीता जागता उदाहरण है, ऐसे में इस सरकार को राष्ट्रपति द्वारा तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए व दोषियों के विरूद्ध 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाय। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार ने किया और कहा कि प्रदेश सरकार बर्खास्त करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया सरकार के विरूद्ध नारे लगाये व महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप जिला उपाध्यक्ष बाबू राम गौड़, एजाज अहमद व चौधरी बलराम यादव, राशिद जमील, छोटे लाल यादव, अमृत राजपाल, इन्द्रपाल यादव, सरोज यादव, अमित प्रसाद, वसी हैदर गुड्डू, ननकन यादव, जय प्रकाश यादव, शोयब खान, जयसिंह यादव, आभाष कृष्ण कान्हा, अभय यादव, शाशांक शुक्ला, सीमा मौर्या, राम दुलार यादव, अर्शद आलम मोनू, अवधेश गोस्वामी, इश्हाक खान, अकिब खान, साबिर हुसैन, अमृत प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें