V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खाते से बीस हजार निकले जाने पर पीड़ित ने एएसपी से लगाई गुहार

लालगंज, प्रतापगढ़। सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के टाईनी शाखा पर खाते से पैसा निकाल लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एएसपी को तहरीर दी है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दोषियो के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय कोतवाली के शिवबोझ निवासी युवक लक्ष्मणपुर चौराहा पर सेन्ट्रल बैंक की टाइनी शाखा संचालित करता है। यह टाइनी शाखा सेन्ट्रल बैंक आफ इन्डिया शाखा लक्ष्मणपुर से जुडी है। कोतवाली के शिवबोझ निवासी शशिशेखर तिवारी ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बीते तेरह जनवरी को उक्त टाइनी शाखा पर अपने खाते से दस हजार रूपये निकालने गया था। यहां टाइनी संचालक ने पीड़ित से डिवाइस पर फिंगर पिं्रट लगवाया और इसी बीच सर्वर फेल हो गया। इस पर संचालक ने पीड़ित को बताया कि आज पैसा नही निकल पायेगा। पैसा निकालने के लिए पीड़ित बीते चौबीस मई को उसी टाइनी शाखा पर पीडित फिर पैसा निकालने गया। इस बार भी दस हजार की निकासी के लिए संचालक ने डिवाइस पर फिंगर प्रिंट लिया लेकिन सर्वर फेल हो जाने की बात बताते हुए कहा कि आज भी पैसा नही निकल पायेगा। मामले की जानकारी के लिए पीडित जब सेन्ट्रल बैक शाखा लक्ष्मणपुर से अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो जानकारी हुई की उक्त दोनो बार उसके खाते से दो बार में कुल बीस हजार रूपये निकल चुकें है। पीडित ने घटना की जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक व पुलिस को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीडित ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज, प्रतापगढ़। सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के टाईनी शाखा पर खाते से पैसा निकाल लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एएसपी को तहरीर दी है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दोषियो के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय कोतवाली के शिवबोझ निवासी युवक लक्ष्मणपुर चौराहा पर सेन्ट्रल बैंक की टाइनी शाखा संचालित करता है। यह टाइनी शाखा सेन्ट्रल बैंक आफ इन्डिया शाखा लक्ष्मणपुर से जुडी है। कोतवाली के शिवबोझ निवासी शशिशेखर तिवारी ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बीते तेरह जनवरी को उक्त टाइनी शाखा पर अपने खाते से दस हजार रूपये निकालने गया था। यहां टाइनी संचालक ने पीड़ित से डिवाइस पर फिंगर पिं्रट लगवाया और इसी बीच सर्वर फेल हो गया। इस पर संचालक ने पीड़ित को बताया कि आज पैसा नही निकल पायेगा। पैसा निकालने के लिए पीड़ित बीते चौबीस मई को उसी टाइनी शाखा पर पीडित फिर पैसा निकालने गया। इस बार भी दस हजार की निकासी के लिए संचालक ने डिवाइस पर फिंगर प्रिंट लिया लेकिन सर्वर फेल हो जाने की बात बताते हुए कहा कि आज भी पैसा नही निकल पायेगा। मामले की जानकारी के लिए पीडित जब सेन्ट्रल बैक शाखा लक्ष्मणपुर से अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो जानकारी हुई की उक्त दोनो बार उसके खाते से दो बार में कुल बीस हजार रूपये निकल चुकें है। पीडित ने घटना की जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक व पुलिस को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीडित ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment