सीडब्ल्यूसी मेंबर ने पाकिस्तान मे सरदार सतनाम सिंह की हत्या को भी ठहराया निंदनीय, सांसद को फिर दी चुनौती वह हिंसा का वीडियो दिखायें अथवा झूठे कृत्य के लिये मांगे माफी
लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य तथा यूपी आउटरीच एण्ड कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी एयर इण्डिया को टाटा के द्वारा नीलामी मे बोली लगाकर खरीदने के कदम को देश के स्वाभिमान के लिए अत्यन्त पीड़ादायक कहा है। उन्होनें कहा कि एयर इण्डिया को लेकर मोदी सरकार ने जनता के एक और बड़े मालिकाना हक को पूंजीपतियो की तिजोरी मे कैद किये जाने का खतरनाक कदम ठहराया है। उन्होनें कहा कि देश और दुनिया मे एयर इण्डिया का विमान महाराजा सिर झुकाकर यात्रियों का अभिवादन करता था जब हर भारतवासी इसे अपना बताकर देश दुनिया मे सिर ऊँचा कर लिया करता था। उन्होनें पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस एयर इण्डिया मे बैठकर प्रधानमंत्री देश विदेश की यात्रा पर जाते थे उसे भी उन्होनें बेंचकर देशवासियों को हिन्दुस्तान के गौरव के भी बिक जाने की असह्य पीड़ा दी है। शुक्रवार को यहां जारी बयान मे श्री तिवारी ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार ने जिसकी एयर लाइंस को लेकर एयर इण्डिया बनाया था और देश की जनता को एयर इण्डिया का मालिकाना हक दिया था, आज मोदी सरकार ने जनता का वह मालिकाना हक टाटा की तिजोरी मे कैद कर दिया। उन्होनें कटाक्ष किया कि लगता है कि मोदी जी के दोस्तो की तिजोरी शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इण्डिया, स्कूटर्स इण्डिया लि., कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इण्डिया, सीमेण्ट कारपोरेशन आफ इण्डिया, इंडियन ऑयल कारपोरेशन जैसी जमीनी संस्थानों को बेंचने के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम व रेलवे तक के शेयर बेंचने से तिजोरी अभी भर नही पायी थी। उन्होनें कहा कि ऐसे मे प्रधानमंत्री ने अपने चहेते पूंजीपतियों की तिजोरी भरने के लिए आसमान भी बेंचने मे जरा सी भी झिझक नही दिखाई। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने जल पर बंदरगाह, थल पर हवाई अडडे अडानी को बंेच दिये और अब नभ मे हवाई जहाज को टाटा को बेंच दिया। उन्होनें पीएम से पूछा कि अपने इस वायदे कि देश नहीं बिकने दूंगा के ठीक विपरीत आखिर आज टुकड़े टुकडे मे भारत देश के संसाधन व स्वाभिमान को वह क्यूं बेंच रहे हैं। श्री तिवारी ने पाकिस्तान के पेशावर मे हकीम सरदार सतनाम सिंह की गोली मारकर नृशंस हत्या और इसके पूर्व सतनाम सिंह की बेटी को अगवा किये जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बेटी की इज्जत लुट रही है और छप्पन इंच के सीना का दावा करने वाले देश के पीएम मोदी इस घटना मे भी कुछ भी करने मे असमर्थ साबित हुये हैं। वहीं गृह जनपद के सांगीपुर ब्लाक मे सांसद संगम लाल गुप्ता के द्वारा अपने खिलाफ लिखाई गई एफआईआर को फिर मनगढन्त करार देते हुए श्री तिवारी ने कहा कि चौथी बार वह सांसद जी को चुनौती दे रहे हैं कि वह अपने साथ हुई हिंसा का वीडियो सामने ले आयें। श्री तिवारी ने कहा कि जिस कथित घटना को लेकर उनके तथा उनकी विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना सहित बड़ी संख्या मे रामपुर खास के निर्दोष लोगों के खिलाफ छः-छः झूठी रिर्पोट लिखाई गई है उससे अब सबको राजनीतिक प्रतिशोध के विपक्षियों के घटियापन की सोच का चेहरा सामने दिख गया है। पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कडे अंदाज मे कहा है कि या तो सांसद संगमलाल गुप्ता हिंसा का वीडियो दिखाने की उनकी चुनौती स्वीकार करें या फिर अपने इस घृणित निंदनीय और झूठे कृत्य के लिए माफी मांगे। प्रमोद तिवारी का यह बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































