चार पद के लिए डाले जाएंगे वोट, जांच में सभी पर्चे वैध मिले एक हेड और और तीन क्लास मॉनीटर के चुनाव में मचा घमासान
प्रतापगढ़। शिक्षा के साथ नौनिहालों को मताधिकार की प्रक्रिया को भौतिक रूप से समझाने। उनमें नेतृत्व की क्षमता का गुण पैदा करने। उन्हें लोकतंत्र की प्रक्रिया को भली भांति समझाने के लिये मीडिल स्कूल जोगापुर के सहायक अध्यापक राजेश कुमार ने नवाचार कर अनूठी पहल की है। इसके लिए उन्होंने बाल सभा चुनाव को माध्यम बनाया। असली चुनाव की तर्ज पर उन्होंने हेड के साथ ही तीन क्लास मॉनीटर के चार पदों के लिए चुनाव का तानाबाना बुना। गुरुवार को यह प्रक्रिया अमल में भी ला दी गई। चार पदों के लिए 12 ने उम्मीदवारी ठोक मैदान में कूद पड़े है। जांच में सभी के नामांकन पर्चे सही पाये गये। शुक्रवार को दक्षता भाषण और चुनाव चिन्ह का आवंटन होना है। चार अक्टूबर सोमवार को बच्चे अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना मॉ



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































