V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाई को कमरे में बंद करके किया वारदात

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय भूपत में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने भाई को कमरे में बंद कर दिया। साथ ही भाभी को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
सरायभूपत गांव निवासिनी गुड़िया देवी पत्नी राजेश गौतम का आरोप है कि देवर सुरेन्द्र गौतम पुत्र प्यारेलाल गौतम से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार को शाम करीब छह बजे देवर उसके दरवाजे पर पहुंचा। साथ ही भद्दी भद्दी गाली देने लगा। विरोध करने पर उसके पति राजेश को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। तब तक देवर के परिवार की निशा देवी एवं लल्ली देवी भी लाठी व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गई। साथ ही उसके ऊपर हमला कर दिया। साथ ही लाठी, कुल्हाड़ी तथा लात एवं घूंसा से पीटकर जख्मी कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल गुड़िया देवी को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की नामजद तहरीर गुड़िया देवी ने पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय भूपत में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने भाई को कमरे में बंद कर दिया। साथ ही भाभी को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
सरायभूपत गांव निवासिनी गुड़िया देवी पत्नी राजेश गौतम का आरोप है कि देवर सुरेन्द्र गौतम पुत्र प्यारेलाल गौतम से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार को शाम करीब छह बजे देवर उसके दरवाजे पर पहुंचा। साथ ही भद्दी भद्दी गाली देने लगा। विरोध करने पर उसके पति राजेश को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। तब तक देवर के परिवार की निशा देवी एवं लल्ली देवी भी लाठी व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गई। साथ ही उसके ऊपर हमला कर दिया। साथ ही लाठी, कुल्हाड़ी तथा लात एवं घूंसा से पीटकर जख्मी कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल गुड़िया देवी को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की नामजद तहरीर गुड़िया देवी ने पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Leave a Comment