मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मदईपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधेड़ को बेरहमी के साथ पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। मदईपुर गांव निवासी अब्दुल हबीब उर्फ मुन्ना 50 पुत्र जलील आज सुबह घर से गांव की तरफ जा रहा था। जब वह रास्ते में स्थित चाय की दुकान के पास पहुंचा तो वहां पर घात लगाकर रंजिशन बैठे गांव के एक व्यक्ति ने उसे रोका तथा गाली देने लगा। हबीब ने गाली देने का विरोध किया तो उसने लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसे गंभीर चोट आ गई तथा लाठी का वार रोकने के कारण उसके दोनो हाथ की उंगलियां फट गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग गया। उधर परिजन घायल हबीब को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। साथ ही पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें