V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिला ने पति पर लगाया प्रताड़ना एवं धमकी का आरोप

न्याय के लिए पुलिस से लगाई गुहार
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव छेदी का पुरवा निवासी सुमन मिश्रा पत्नी जगदीश मिश्र ने पति पर प्रताड़ना एवं जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकारी आवास बनाने की रकम एवं जेवर भी छीनने का भी आरोप है। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति के आतंक से निजात दिलाने एवं न्याय दिलाने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में पीड़िता सुमन मिश्रा का आरोप है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता रहता है। इससे वह बगल गांव अवसानगंज में स्थित अपने मायके में रहती है। उसे सरकारी आवास बनाने के लिए पहली किश्त की रकम मिली है। ऐसे में वह अवसानगंज में ही अपना आवास बनवा रही है। उसका पति आवास पर रकम मांग रहा था। साथ ही रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उसका पति कल शुक्रवार को मायके में पहुंचा। साथ ही आवास का पैसा जबरन छीन लिया। साथ ही उसका तथा बेटी संजू का जेवर भी जबरन छीन लिया। इसका विरोध करने पर उसे तथा बेटी संजू को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए बेटी के साथ पड़ोसी के घर में घुस गई। इसके बाद वह गंदी गंदी गाली देने लगा। पुलिस को सूचना दिया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति के आतंक से निजात दिलाने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

न्याय के लिए पुलिस से लगाई गुहार
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव छेदी का पुरवा निवासी सुमन मिश्रा पत्नी जगदीश मिश्र ने पति पर प्रताड़ना एवं जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकारी आवास बनाने की रकम एवं जेवर भी छीनने का भी आरोप है। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति के आतंक से निजात दिलाने एवं न्याय दिलाने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में पीड़िता सुमन मिश्रा का आरोप है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता रहता है। इससे वह बगल गांव अवसानगंज में स्थित अपने मायके में रहती है। उसे सरकारी आवास बनाने के लिए पहली किश्त की रकम मिली है। ऐसे में वह अवसानगंज में ही अपना आवास बनवा रही है। उसका पति आवास पर रकम मांग रहा था। साथ ही रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उसका पति कल शुक्रवार को मायके में पहुंचा। साथ ही आवास का पैसा जबरन छीन लिया। साथ ही उसका तथा बेटी संजू का जेवर भी जबरन छीन लिया। इसका विरोध करने पर उसे तथा बेटी संजू को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए बेटी के साथ पड़ोसी के घर में घुस गई। इसके बाद वह गंदी गंदी गाली देने लगा। पुलिस को सूचना दिया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति के आतंक से निजात दिलाने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment