कोहड़ौर। लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध, की ओर से कोहड़ौर सी एच सी के अधीक्षक डॉ भरत पाठक के सहयोग से विकास खंड मंगरौंरा के अंतर्गत प्राथमिकता विद्यालय पूरे कोलाहल के परिसर में शुक्रवार को वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें 500 महिलाओं पुरुषों, ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
इस अवसर लायंस क्लब प्रतापगढ़, अवध ‘ के प्रसाशक संतोष कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ल, डॉ ए के सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, अनीता पाण्डेय, राजेश मिश्र, विनय शर्मा, कैंप में उपस्थित रहे। सी एच सी कोहन्डौर के वैक्सीन प्रभारी रत्नेश पांडेय ने कहा कि कोरोना की बीमारी को हराने के लिए सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन की मुहिम चलाई गई है, जिसके तहत सभी ग्राम वासियों को टीका लगवाना चाहिए ताकि कोरोना को हराया जा सके। अस्पताल स्टॉप के महेश पाठक, अनुपम यादव, शेष यादव, कीर्ति, विनीता, प्रियंका, सूफ़िया, व व्यवस्थापक उद्धव पाण्डेय, नीरज मिश्रा, लव पाण्डेय, नरेंद मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































