कोरांव प्रयागराज। नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्थान प्रयागराज द्वारा मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक “रजस्वला” का मंचन सोमवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में किया गया। जिसके निर्देशक कृष्ण कुमार मौर्य रहे एवं मुख्य अतिथि के रुप में आई जी कवींद्र प्रताप सिंह थे। जैसा कि बहुत पहले जिन दिनों में महिलाएं मासिक धर्म से गुजरती थीं, उस समय उन्हें रसोई और घर के कामों से दूर रखा जाता था कि उसी बहाने वे कुछ वक्त अपने शरीर को आराम दे सकें लेकिन इस मानसिकता को समाज ने एक मानवतापूर्ण एवं वैज्ञानिक दिशा देने की अपेक्षा इस घटनाक्रम को स्त्री की पवित्रता और अपवित्रता से जोड़कर एक ‘सोशल टैबू’ का आकार दे दिया। रजस्वला इसी पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति रही। दर्शकों एवं अतिथियों ने गाँव की मिट्टी के चहेते एवं अपनी कला का लोहा मनवाने वाले अरुण तिवारी की खूब प्रसंशा एवं सराहना की। अरुण तिवारी महुली कोरांव के निवासी हैं जो संगीत सागर फिल्म्स टीम के विशिष्ट अभिनेता भी हैं, वह कवि एवं निर्देशक विमलेश पाण्डेय उर्फ मुन्ना मासूम के निर्देशन में खुद को निखारने के लिए पूरी निष्ठा से लगे हुए देखे जा रहे। मंचन की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माहवारी पर इस तरह के नाटक लगातार मलिन बस्तियों में होने चाहिए ताकी वहां की स्त्रियों को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में नाटक के पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। नाटक की भूमिकाओं में कुमुद कन्नौजिया, अरुण तिवारी, मोहम्मद करीम, नितिन कुशवाहा, राज चक्रबर्ती, नित्या सिंह गीतांजलि साहू, यश केसरवानी, रोशनी मौर्य एवं पुष्पा रही। मंच पर प्रस्तुति नियंत्रक देवेंद्र राजभर, संयोजक प्रकाश, शिवेश बघेल, संगीत परिकल्पना सौरभ तिवारी, शिवम केसरवानी, मीडिया विक्रम सिंह, एवं कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार गुप्ता का रहा।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

एनसीजेडसीसी में संगीत सागर टीम के अरुण तिवारी ने मचाया धमाल
कोरांव प्रयागराज। नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्थान प्रयागराज द्वारा मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक “रजस्वला” का मंचन सोमवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में किया गया। जिसके निर्देशक कृष्ण कुमार मौर्य रहे एवं मुख्य अतिथि के रुप में आई जी कवींद्र प्रताप सिंह थे। जैसा कि बहुत पहले जिन दिनों में महिलाएं मासिक धर्म से गुजरती थीं, उस समय उन्हें रसोई और घर के कामों से दूर रखा जाता था कि उसी बहाने वे कुछ वक्त अपने शरीर को आराम दे सकें लेकिन इस मानसिकता को समाज ने एक मानवतापूर्ण एवं वैज्ञानिक दिशा देने की अपेक्षा इस घटनाक्रम को स्त्री की पवित्रता और अपवित्रता से जोड़कर एक ‘सोशल टैबू’ का आकार दे दिया। रजस्वला इसी पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति रही। दर्शकों एवं अतिथियों ने गाँव की मिट्टी के चहेते एवं अपनी कला का लोहा मनवाने वाले अरुण तिवारी की खूब प्रसंशा एवं सराहना की। अरुण तिवारी महुली कोरांव के निवासी हैं जो संगीत सागर फिल्म्स टीम के विशिष्ट अभिनेता भी हैं, वह कवि एवं निर्देशक विमलेश पाण्डेय उर्फ मुन्ना मासूम के निर्देशन में खुद को निखारने के लिए पूरी निष्ठा से लगे हुए देखे जा रहे। मंचन की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माहवारी पर इस तरह के नाटक लगातार मलिन बस्तियों में होने चाहिए ताकी वहां की स्त्रियों को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में नाटक के पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। नाटक की भूमिकाओं में कुमुद कन्नौजिया, अरुण तिवारी, मोहम्मद करीम, नितिन कुशवाहा, राज चक्रबर्ती, नित्या सिंह गीतांजलि साहू, यश केसरवानी, रोशनी मौर्य एवं पुष्पा रही। मंच पर प्रस्तुति नियंत्रक देवेंद्र राजभर, संयोजक प्रकाश, शिवेश बघेल, संगीत परिकल्पना सौरभ तिवारी, शिवम केसरवानी, मीडिया विक्रम सिंह, एवं कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार गुप्ता का रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें