V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आंगनबाड़ी आशा एवं रसोइयो की हड़ताल 24 से: डा. वीना गुप्ता

सम्मेलन में बनी रणनीति
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रदेश भर की आशा, आंगनबाड़ी और रसोइया 24 सितम्बर को हड़ताल करके प्रदर्शन करेंगे। इस सम्बंध में आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील का प्रदेश स्तरीय कन्वेशन 19 सितम्बर को नेहरू यूथ हास्टल, विवू पार्क लखनऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता गिरीश कुमार पांडेय, मीनाक्षी खरे, लक्ष्मी आशा कुशवाहा, किरन देवी, संगीता गिरी के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने की कन्वेशन में केन्द्रीय श्रम संगठनो इटक एटक एचएमएस सीटू एआई यूटीयूसी एआईसीसीटीय, टीयूसीसी से सम्बद्ध आंगनबाड़ी आशा मिड डे मील कर्मचारियों ने भाग लिया। स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम वेतन रूपए 21000 प्रतिमाह, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशो को लागू करने, कोरोना वायरस के कारण मृतक स्कीम वर्कर्स को कोविड 19 का लाभ देने, आशा वर्कर्स को निश्चित मानदेय देने, रसोइया का 12 महीने का वेतन देने आदि की मांगो को लेकर यह राष्ट्रीय हड़ताल होने जा रही है। कन्वेशन को एआईआरयूसी के चन्द्रशेखर एचएमएस के उमाशंकर इटक के एचएन तिवारी सीटू से प्रेमनाथ राय, टीयूसीसी से उदयनाथ, यूटीयूसी से बालेन्द्र कटियार, चमन आरा, नीलम पाण्डेय, ऊषा शर्मा, शशि सिंह, सदरूद्दीन, राना, अर्चना, संगीता, गिरी किरन देवी प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय प्रदेश संगठन मंत्री रेखा शुक्ला, वरिष्ठ नेता अनुसूया शर्मा, राष्ट्रपति पाठक ने भी सम्बोधित किया। संचालन बीना गुप्ता ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सम्मेलन में बनी रणनीति
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रदेश भर की आशा, आंगनबाड़ी और रसोइया 24 सितम्बर को हड़ताल करके प्रदर्शन करेंगे। इस सम्बंध में आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील का प्रदेश स्तरीय कन्वेशन 19 सितम्बर को नेहरू यूथ हास्टल, विवू पार्क लखनऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता गिरीश कुमार पांडेय, मीनाक्षी खरे, लक्ष्मी आशा कुशवाहा, किरन देवी, संगीता गिरी के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने की कन्वेशन में केन्द्रीय श्रम संगठनो इटक एटक एचएमएस सीटू एआई यूटीयूसी एआईसीसीटीय, टीयूसीसी से सम्बद्ध आंगनबाड़ी आशा मिड डे मील कर्मचारियों ने भाग लिया। स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम वेतन रूपए 21000 प्रतिमाह, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशो को लागू करने, कोरोना वायरस के कारण मृतक स्कीम वर्कर्स को कोविड 19 का लाभ देने, आशा वर्कर्स को निश्चित मानदेय देने, रसोइया का 12 महीने का वेतन देने आदि की मांगो को लेकर यह राष्ट्रीय हड़ताल होने जा रही है। कन्वेशन को एआईआरयूसी के चन्द्रशेखर एचएमएस के उमाशंकर इटक के एचएन तिवारी सीटू से प्रेमनाथ राय, टीयूसीसी से उदयनाथ, यूटीयूसी से बालेन्द्र कटियार, चमन आरा, नीलम पाण्डेय, ऊषा शर्मा, शशि सिंह, सदरूद्दीन, राना, अर्चना, संगीता, गिरी किरन देवी प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय प्रदेश संगठन मंत्री रेखा शुक्ला, वरिष्ठ नेता अनुसूया शर्मा, राष्ट्रपति पाठक ने भी सम्बोधित किया। संचालन बीना गुप्ता ने किया।

Leave a Comment