V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पीएम के जन्मदिन पर विधायक ने चढ़ाए 71 नारियल और प्रज्वलित किए दीप

कौशाम्बी। सदर विधायक लाल बहादुर ने अढ़ौली गांव में शुक्रवार को पीएम के जन्मदिन पर आनंदी माता के मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गाय के घी से 71 दीप प्रज्वलित किया एवं इतने ही नारियल चढ़ाया और माता से पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
विधायक लाल बहादुर ने आनंदी माता मंदिर पर विधि विधान से हवन पूजन किया और बाद में प्रसाद बंटवाया। विधायक ने कहा कि केंद्र में 2014 से मोदी नेतृत्व की सरकार बनी है, तब से जनहित में बहुत बड़े-बड़े कार्य किए गए है। जो पूर्व की सरकारों ने 65 वर्ष में नहीं किया, वह मोदी सरकार ने महज 7 वर्ष की सरकार में कर दिखाया। किसान सम्मान निधि, भोजन पकाने के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क बिजली कनेक्शन सहित सैकड़ों योजनाएं संचालित कर लाभांवित करने का काम किया है। जिसके चलते विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। मोदी नेतृत्व की सरकार का ही नतीजा है कि आज कोई भी पड़ोसी देश हमला करने से पहले हजार बार सोचता है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, ओम नारायण शुक्ला, बृजेश मिश्रा, अकबर सिंह, तिलक नारायण, प्रधान कल्लू करवरिया, शंकर दयाल, हंसराज सिंह, नरेंद्र सिंह पटेल, बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। सदर विधायक लाल बहादुर ने अढ़ौली गांव में शुक्रवार को पीएम के जन्मदिन पर आनंदी माता के मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गाय के घी से 71 दीप प्रज्वलित किया एवं इतने ही नारियल चढ़ाया और माता से पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
विधायक लाल बहादुर ने आनंदी माता मंदिर पर विधि विधान से हवन पूजन किया और बाद में प्रसाद बंटवाया। विधायक ने कहा कि केंद्र में 2014 से मोदी नेतृत्व की सरकार बनी है, तब से जनहित में बहुत बड़े-बड़े कार्य किए गए है। जो पूर्व की सरकारों ने 65 वर्ष में नहीं किया, वह मोदी सरकार ने महज 7 वर्ष की सरकार में कर दिखाया। किसान सम्मान निधि, भोजन पकाने के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क बिजली कनेक्शन सहित सैकड़ों योजनाएं संचालित कर लाभांवित करने का काम किया है। जिसके चलते विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। मोदी नेतृत्व की सरकार का ही नतीजा है कि आज कोई भी पड़ोसी देश हमला करने से पहले हजार बार सोचता है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, ओम नारायण शुक्ला, बृजेश मिश्रा, अकबर सिंह, तिलक नारायण, प्रधान कल्लू करवरिया, शंकर दयाल, हंसराज सिंह, नरेंद्र सिंह पटेल, बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment