प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गहरी चक में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने के कारण मलबे में दबकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार की गृहस्थी भी चैपट हो गई है। गहरी चक गांव निवासिनी उर्मिला मिश्रा 55 पत्नी बुधिनाथ मिश्रा बीती रात अपने कच्चे मकान में सो रही थी। रात्रि में करीब साढ़े तीन बजे भारी बारिश के कारण जर्जर हो चुका उसका कच्चा मकान धराशायी हो गया। इससे उर्मिला मलबे में दब गई। आवाज सुनकर घर के बाहर बरामदे में सो रहे परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे तो शोर मचाने लगे। इससे तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणो के सहयोग से उर्मिला को मलबे से बाहर निकाला गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से पूरा परिवार रोकर बेहाल है। बताया गया कि मृतका को सरकार की आवास योजना का लाभ काफी प्रयास के बावजूद अभी तक नहीं मिला था। जबकि उसका कच्चा मकान जर्जर हो गया था। यदि सरकारी योजन का लाभ मिला होत तो उसकी जान बच जाती।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें