V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लगातार बारिश से थम गयी जिन्दगी

बारिश से कच्चे मकानो में रहने वालो पर आयी आफत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बेल्हा में पिछले तीन दिनो से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन थम सा गया है। तीन दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश से लोगो को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। मुहल्लो व गलियो के साथ ही सड़को पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वही नालियो का गंदा पानी भी उसके ऊपर से बह रहा है। तमाम लोगो का कहना है कि पिछले कई सालो से इस तरह की बारिश देखने को नहीं मिली। इस बारिश से एक ओर जहां भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। वही दूसरी ओर बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे लोग घरो में बैठे उब चुके है। जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां कई सड़के उखड़ गई है। वही कई स्थानो पर जलभराव हो गया है। इससे तमाम स्थानो पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलभराव कीचड़ व सड़के के उखड़ने से वाहनो का आवागमन बाधित हो रहा है। भारी बारिश के बावजूद जिला प्रशासन हरकत में नही आ रहा है। इससे राहगीरो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सबसे बड़ी आफत कच्चे मकानो में रहने वालो के लिए उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान धराशायी होने लगे है। वहीं तमाम मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए है। कई स्थानो पर लोगो को घुटने भर पानी से होकर आने जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहर में रहने वालो लोगो की भी दिक्कत बढ़ गई है। नालियां चोक होने से लोगो के घरो में पानी घुस रहा है। वही कई स्थानो पर सड़के तालाब में तब्दील हो गई है। इससे लोगो में प्रशासन के प्रति आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। कुछ स्थानो पर तो पानी की निकासी के लिए विवाद हो रहा है। वही कुछ स्थानो पर कच्चे व जर्जर मकान ढहने से उनकी गृहस्थी चैपट हो गई है। इससे उनके समक्ष आवास एवं भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। तमाम लोग घरो मे बैठकर बारिश थमने का इंतजार करते करते उब चुके है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बारिश से कच्चे मकानो में रहने वालो पर आयी आफत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बेल्हा में पिछले तीन दिनो से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन थम सा गया है। तीन दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश से लोगो को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। मुहल्लो व गलियो के साथ ही सड़को पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वही नालियो का गंदा पानी भी उसके ऊपर से बह रहा है। तमाम लोगो का कहना है कि पिछले कई सालो से इस तरह की बारिश देखने को नहीं मिली। इस बारिश से एक ओर जहां भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। वही दूसरी ओर बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे लोग घरो में बैठे उब चुके है। जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां कई सड़के उखड़ गई है। वही कई स्थानो पर जलभराव हो गया है। इससे तमाम स्थानो पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलभराव कीचड़ व सड़के के उखड़ने से वाहनो का आवागमन बाधित हो रहा है। भारी बारिश के बावजूद जिला प्रशासन हरकत में नही आ रहा है। इससे राहगीरो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सबसे बड़ी आफत कच्चे मकानो में रहने वालो के लिए उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान धराशायी होने लगे है। वहीं तमाम मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए है। कई स्थानो पर लोगो को घुटने भर पानी से होकर आने जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहर में रहने वालो लोगो की भी दिक्कत बढ़ गई है। नालियां चोक होने से लोगो के घरो में पानी घुस रहा है। वही कई स्थानो पर सड़के तालाब में तब्दील हो गई है। इससे लोगो में प्रशासन के प्रति आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। कुछ स्थानो पर तो पानी की निकासी के लिए विवाद हो रहा है। वही कुछ स्थानो पर कच्चे व जर्जर मकान ढहने से उनकी गृहस्थी चैपट हो गई है। इससे उनके समक्ष आवास एवं भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। तमाम लोग घरो मे बैठकर बारिश थमने का इंतजार करते करते उब चुके है।

Leave a Comment