V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

रानीगंज बीआरसी पर टीचरों का प्रदर्शन
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिवगढ़ ब्लाक के शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी रानीगंज पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुये ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि 2005 के बाद से नियुक्त होने वाले शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाय। शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों  और सविंदकर्मियो को नियमित किया जाय। मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि टीचर्स को भी इलाज में कैशलेस सुविधा मिलनी चाहिए। उपार्जित और शनिवार को अवकाश दिया जाय। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाय। हेडमास्टरों, लिपिकों, चतुर्थ श्रेणी और चौकीदारों की नियुक्ति की जाय। वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश ने रसोइयां, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों को दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। धरने को मालती सिंह, कमला शंकर त्रिपाठी,अमित ओझा, हाशिम,राम सूरत, मकरंद पटेल, सतीश, मुश्ताक, रहमत उल्ला समेत कई शिक्षकों ने संबोधित किया। संचालन नरेंद्र पांडेय ने किया

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रानीगंज बीआरसी पर टीचरों का प्रदर्शन
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिवगढ़ ब्लाक के शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी रानीगंज पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुये ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि 2005 के बाद से नियुक्त होने वाले शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाय। शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों  और सविंदकर्मियो को नियमित किया जाय। मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि टीचर्स को भी इलाज में कैशलेस सुविधा मिलनी चाहिए। उपार्जित और शनिवार को अवकाश दिया जाय। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाय। हेडमास्टरों, लिपिकों, चतुर्थ श्रेणी और चौकीदारों की नियुक्ति की जाय। वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश ने रसोइयां, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों को दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। धरने को मालती सिंह, कमला शंकर त्रिपाठी,अमित ओझा, हाशिम,राम सूरत, मकरंद पटेल, सतीश, मुश्ताक, रहमत उल्ला समेत कई शिक्षकों ने संबोधित किया। संचालन नरेंद्र पांडेय ने किया

Leave a Comment