मामले में पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली की पुलिस ने दहेज लोभियो द्वारा विवाहिता को पीटकर भगाने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पति समेत पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव रामपुर भेड़ियानी निवासी देवीशरण गुप्ता की बेटी लक्ष्मी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटर साइकिल एवं दो लाख रूपए नकद की मांग करते है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति मुकेश गुप्ता, सास सीता देवी, जेठ मनोज कुमार, जेठानी सन्नो एवं शांति देवी विगत 11 सितम्बर को उसकी पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में पति समेत पांच लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें