V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एक ही जिले में चल रही है एक ही नंबर प्लेट की दो बाइक

जनपद में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने अाई
मथुरा। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के बावजूद भी एक पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई जिसमें पता चला कि एक ही नंबर और एक ही रंग की दो अपाचे बाइक जिले में चल रही हैं।  थाना जमुनापार क्षेत्र शुभम कुमार सारस्वत पुत्र राम कुमार सारस्वत निवासी रसखान नगरी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मेरी सफेद रंग की अपाचे बाइक नंबर UP 85 AZ 6525 है जो कि मेरे द्वारा खरीदी गई थी और मेरे ही नाम पर पंजीकृत है। उसके बावजूद भी इसी नंबर की सफेद रंग की आपाचे बाइक थाना शेरगढ़ क्षेत्र गांव रांधेरे के युवक के पास बताई जा रही है। इसका पता तब चला जब दूसरी बाइक का चालान कटने के बाद शुभम कुमार सारस्वत के पास सूचना प्राप्त हुई तो वह चिंतित हो गया और चालान में दिए हुए भी गए नंबर पर कॉल की तो उस युवक ने एक बार कॉल उठा ली और हड़बड़ा कर कॉल काट दी। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय चौकी लक्ष्मी नगर में दी और उचित कार्रवाई करने की मांग की। सोचने की बात यह है कि जब पुलिस ने युवक की बाइक का चालान काटा तो उसमें चैस नंबर और इंजन नंबर की जांच की या नहीं हर जांच की होती तो फर्जी नंबर प्लेट से चलाई जा रही बाइक और युवक को पकड़ा जा सकता था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जनपद में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने अाई
मथुरा। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के बावजूद भी एक पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई जिसमें पता चला कि एक ही नंबर और एक ही रंग की दो अपाचे बाइक जिले में चल रही हैं।  थाना जमुनापार क्षेत्र शुभम कुमार सारस्वत पुत्र राम कुमार सारस्वत निवासी रसखान नगरी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मेरी सफेद रंग की अपाचे बाइक नंबर UP 85 AZ 6525 है जो कि मेरे द्वारा खरीदी गई थी और मेरे ही नाम पर पंजीकृत है। उसके बावजूद भी इसी नंबर की सफेद रंग की आपाचे बाइक थाना शेरगढ़ क्षेत्र गांव रांधेरे के युवक के पास बताई जा रही है। इसका पता तब चला जब दूसरी बाइक का चालान कटने के बाद शुभम कुमार सारस्वत के पास सूचना प्राप्त हुई तो वह चिंतित हो गया और चालान में दिए हुए भी गए नंबर पर कॉल की तो उस युवक ने एक बार कॉल उठा ली और हड़बड़ा कर कॉल काट दी। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय चौकी लक्ष्मी नगर में दी और उचित कार्रवाई करने की मांग की। सोचने की बात यह है कि जब पुलिस ने युवक की बाइक का चालान काटा तो उसमें चैस नंबर और इंजन नंबर की जांच की या नहीं हर जांच की होती तो फर्जी नंबर प्लेट से चलाई जा रही बाइक और युवक को पकड़ा जा सकता था।

Leave a Comment