V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तीज की पूर्व संध्या पर बाजारो में उमड़ी महिलाएं

आज रखेंगी निर्जला व्रत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं कल गुरूवार को हरितालिका तीज का व्रत रखेंगी। इसकी पूर्व संध्या पर बाजारो में महिलाओ की भीड़ दिखाई पड़ी। सभी सुहाग की वस्तुएं खरीद रही है। भारतीय परम्परा में पति को परमेश्वर मानने वाली महिलाओ में इस व्रत का प्रमुख स्थान एवं महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यह व्रत सुख समृद्धि एवं लम्बी उम्र देता है। वैसे यह व्रत काफी कठिन होता है। फिर भी श्रद्धालु महिलाएं सब कष्ट उठाकर इसे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूरा करती है। इस बार यह व्रत गुरूवार को पड़ रहा है। इस व्रत में शिव पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही अचल सुहाग तथा सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। आज आधुनिक युग में भी महिलाएं इस व्रत को रखकर एवं पूजा अर्चना करके परम्परा का निर्वहन करती है। इस व्रत के पीछे मान्यता है कि जैसे भगवान शिव अजर अमर है। उसी तरह वह पति को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देंगे। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलो की बाजारो में आज पूजा सामग्री एवं श्रृंगार सामग्री, कपड़े आदि की दुकानो पर महिलाओ की भीड़ रही। बाजारो में शिव पार्वती की मिट्टी की मूर्तियों एवं चित्रो की दुकानो पर भीड़ लगी रही। वैसे तमाम घरो में शिव पार्वती की मूर्ति बनाकर भी पूजा की जाती है। हालांकि अधिकांश लोग बाजारो में ही मूर्तियां खरीद लेते है। व्रत रखने वाली महिलाएं हरितालिका तीज के दिन शाम को भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करके पति की आरती उतारती है। इस व्रत में महिलाएं सुहाग की वस्तुएं थाल में सजाकर पहले उसकी विधिवत पूजा करती है। इसके बाद उसे किसी पुरोहित या ब्राहमण को दान करके आशीर्वाद लेती है। शिव मंदिरो में इस दिन शाम को भीड़ बढ़ जाती है। गांवो में भी हरितालिका तीज व्रत की तैयारी की जा रही है। शिवालयो की सफाई तथा नए वस्त्रो की खरीददारी भी हो रही है। केला, सेब, खीरा आदि की खूब बिक्री हो रही है। आम बोलचाल की भाषा में इस कजरी तीज भी कहा जाता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

आज रखेंगी निर्जला व्रत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं कल गुरूवार को हरितालिका तीज का व्रत रखेंगी। इसकी पूर्व संध्या पर बाजारो में महिलाओ की भीड़ दिखाई पड़ी। सभी सुहाग की वस्तुएं खरीद रही है। भारतीय परम्परा में पति को परमेश्वर मानने वाली महिलाओ में इस व्रत का प्रमुख स्थान एवं महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यह व्रत सुख समृद्धि एवं लम्बी उम्र देता है। वैसे यह व्रत काफी कठिन होता है। फिर भी श्रद्धालु महिलाएं सब कष्ट उठाकर इसे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूरा करती है। इस बार यह व्रत गुरूवार को पड़ रहा है। इस व्रत में शिव पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही अचल सुहाग तथा सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। आज आधुनिक युग में भी महिलाएं इस व्रत को रखकर एवं पूजा अर्चना करके परम्परा का निर्वहन करती है। इस व्रत के पीछे मान्यता है कि जैसे भगवान शिव अजर अमर है। उसी तरह वह पति को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देंगे। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलो की बाजारो में आज पूजा सामग्री एवं श्रृंगार सामग्री, कपड़े आदि की दुकानो पर महिलाओ की भीड़ रही। बाजारो में शिव पार्वती की मिट्टी की मूर्तियों एवं चित्रो की दुकानो पर भीड़ लगी रही। वैसे तमाम घरो में शिव पार्वती की मूर्ति बनाकर भी पूजा की जाती है। हालांकि अधिकांश लोग बाजारो में ही मूर्तियां खरीद लेते है। व्रत रखने वाली महिलाएं हरितालिका तीज के दिन शाम को भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करके पति की आरती उतारती है। इस व्रत में महिलाएं सुहाग की वस्तुएं थाल में सजाकर पहले उसकी विधिवत पूजा करती है। इसके बाद उसे किसी पुरोहित या ब्राहमण को दान करके आशीर्वाद लेती है। शिव मंदिरो में इस दिन शाम को भीड़ बढ़ जाती है। गांवो में भी हरितालिका तीज व्रत की तैयारी की जा रही है। शिवालयो की सफाई तथा नए वस्त्रो की खरीददारी भी हो रही है। केला, सेब, खीरा आदि की खूब बिक्री हो रही है। आम बोलचाल की भाषा में इस कजरी तीज भी कहा जाता है।

Leave a Comment