पीड़िता की मां ने पुलिस से की शिकायत
जेठवारा (नि.सं.)। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव रंजीतपुर चिलबिला में दहेज लोभियो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती नव विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता की मां ने घटना की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव केवल का पुरवा सराय इन्द्रावत निवासी चमेला देवी पत्नी अमरनाथ पटेल ने पुलिस का तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी अर्चना देवी की शादी विगत 28 जून 2020 को रंजीतपुर चिलबिला गांव निवासी विक्रम पटेल पुत्र स्व. राममनोहर पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद साल भर तो सब ठीक रहा। इसके बाद सास धूममती पत्नी स्व. राममनोहर पटेल, जेठ प्रमोद पटेल एवं पति विक्रम पटेल दहेज में एक मोटर साइकिल एवं 50 हजार रूपए दहेज की मांग को लेकर बेटी को तरह तरह से प्रताड़ित करने लगे। उसकी बेटी इस समय गर्भवती है। साथ ही उसकी डिलीवरी भी नजदीक है। बेटी ने कहा कि पिता ने जो देने के लिए कहा था उसे दिया है। अ और दहेज कहां से देंगे। इसी बात पर ससुरालियों ने आज सुबह करीब आठ बजे उसकी बेटी को जमकर पीटा। साथ ही उसका जेवर व कपड़ा छीनकर घर से भगा दिया। इसके बाद उसकी बेटी किसी तरह घर पहुंची तथा घटना से अवगत कराया। पीड़ित मां ने पुलिस से मामले की जांच करके आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें