V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में महिला को पीटा, की तोड़फोड़

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव सराय रायजू में पड़ोसियो ने रंजिश के चलते एक महिला को दरवाजे पर धावा बोलकर पीटा। साथ ही गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ तथा जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व गाली दने का मामला दर्ज कर लिया है। सरायरायजू गांव निवासिनी माया देवी पत्नी सुनील ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 29 अगस्त को सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोस के रामलाल पुत्र दुखी, सुभाष, ज्ञानवती व पिंकी दरवाजे पर आ धमके। साथ ही गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी किया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से माया देवी को गंभीर चोट आा गई। स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर उक्त चारो आरोपियो के खिलाफ पुलिस को दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया तथा जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव सराय रायजू में पड़ोसियो ने रंजिश के चलते एक महिला को दरवाजे पर धावा बोलकर पीटा। साथ ही गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ तथा जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व गाली दने का मामला दर्ज कर लिया है। सरायरायजू गांव निवासिनी माया देवी पत्नी सुनील ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 29 अगस्त को सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोस के रामलाल पुत्र दुखी, सुभाष, ज्ञानवती व पिंकी दरवाजे पर आ धमके। साथ ही गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी किया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से माया देवी को गंभीर चोट आा गई। स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर उक्त चारो आरोपियो के खिलाफ पुलिस को दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया तथा जांच कर रही है।

Leave a Comment