तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नही कर सकी कार्यवाही
🔔 यह भी पढ़ें...
करारी कौशाम्बी- करारी कस्बे के अंसार गंज मोहल्ला में दबंगों ने एक गरीब के खीरा की खेती को नष्ट कर दिया, और वहाँ बनाये छप्पर को भी ध्वस्त कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को किया परंतु तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाई नही हो सकी।जिससे पीड़ित ने सोमवार को एसपी कार्यालय में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश के बाद भी करारी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाई नही किया। करारी थाना कस्बा अंसार गंज नत्थू लाल पुत्र बुधई का आरोप है वह अपने खेत मे खीरे की फसल तैयार किया था। जिसे कुछ दबंग किस्म लोगों खेती के कच्ची फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया। वहां किसान द्वारा बनाये गए छप्पर रखने को भी दबंगों ने ध्वस्त कर दिया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दिया ,परंतु तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने जब कोई कार्यवाई नही की।तभी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया। पीड़ित किसान ने बताया कि उसके सामने ही एसपी ने थाना प्रभारी को फ़ोन कर कार्यवाई करने का नीर्देश दिया , बावजूद इसके करारी पुलिस कार्यवाई नही कर सकी। किसान ने सन्देह जाहिर किया कि अगर पुलिस उक्त दबंगों के खिलाफ कार्यवाई नही करती तो किसी दिन बड़ी घटना घट सकती हैं। जिसकी जिम्मेदार स्थानीय पुलिस की होगी। आखिर एसपी के आदेश के बाद भी पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्यवाई क्यों नही कर रही हैं लोगों में इसकी चर्चा बनी हुई हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































