लालगंज प्रतापगढ़। जमीन के विवाद को लेकर बहू ने सास व ननद के साथ मारपीट किया व जानलेवा धमकी भी दी। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे रूप पहाड़पुर गांव निवासी स्वर्गीय जीतलाल जायसवाल की पत्नी प्रेमा देवी ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि पारिवारिक बंटवारे मे उसके हिस्से की जमीन पर उसकी बहू जबरन कब्जा जमाने को लेकर विवाद करती रहती है। इसे लेकर शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे पीड़िता की बहू सुशीला देवी ने अपने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर सास प्रेमा देवी व ननद मंशा देवी को मारापीटा। यही नही आरोपी बहू ने सास के नाम की जमीन उसे न मिलने पर जानलेवा धमकी भी दी है। पीडित सास ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें