V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो घरों से नगदी समेत लाखों की चोरी

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ढिडूही गांव निवासी सीताराम वर्मा पुत्र चन्नू वर्मा का आरोप है कि वह घर के बाहर बरामदे में परिवार समेत सो रहे थे उनके घर में ताला नहीं लगा हुआ था। शुक्रवार की रात में चोरो ने उनके घर की कुंडी खोल कर अंदर घुस गए अंदर से एक पेटी उठा कर बाहर लेकर चले गए जिसमें ₹30,000 नगद व सोने-चांदी के गहने जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। वहीं इसी गांव के राम कुमार पुत्र जगरूप का भी आरोप है कि उनके घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और घर मे रखे सोने की अंगूठी व चांदी के पायल समेत अन्य कीमती कपड़े रखे हुए थे जो चोरी हो गए। दो चोरियों की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है सूचना मिलने के बाद कोतवाल गणेश प्रसाद सिंह मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट आई पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। चोरी की जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि आजाद अली समेत तमाम गांव के लोग घर पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ढिडूही गांव निवासी सीताराम वर्मा पुत्र चन्नू वर्मा का आरोप है कि वह घर के बाहर बरामदे में परिवार समेत सो रहे थे उनके घर में ताला नहीं लगा हुआ था। शुक्रवार की रात में चोरो ने उनके घर की कुंडी खोल कर अंदर घुस गए अंदर से एक पेटी उठा कर बाहर लेकर चले गए जिसमें ₹30,000 नगद व सोने-चांदी के गहने जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। वहीं इसी गांव के राम कुमार पुत्र जगरूप का भी आरोप है कि उनके घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और घर मे रखे सोने की अंगूठी व चांदी के पायल समेत अन्य कीमती कपड़े रखे हुए थे जो चोरी हो गए। दो चोरियों की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है सूचना मिलने के बाद कोतवाल गणेश प्रसाद सिंह मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट आई पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। चोरी की जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि आजाद अली समेत तमाम गांव के लोग घर पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की।

Leave a Comment