V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली एक की मौत एक की हालत गंभीर प्रयागराज रिफर

पट्टी। थाना-कंधई क्षेत्र के रखहा बाजार और दीवानगंज बाजार के बीच अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारकर फरार हो गए l गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक को गंभीर दशा में राजकीय मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ ईलाज के लिए लाया गया l मृतक युवक रखहा बाजार निवासी अंशू जायसवाल (उम्र-20 वर्ष) पुत्र रवींद्र जायसवाल बताया जा रहा है और दूसरा युवक जिसे ईलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ लाया गया वह बाबा बेलखरनाथधाम के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश सरोज का भतीजा प्रेम सरोज है, जिसका घर कंधई थाना के आसलपुर में हैं  घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है  बदमाश भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए l घटना के बाद कंधई थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुँचे l घटना से क्षेत्र में काफी तनाव है  प्रतापगढ़ में दिन दहाड़े हत्या का सिलसिला खत्म ही नहीं हो पा रहा है l  जबकि तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल लगातार अपराध पर नियंत्रण करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, फिर भी प्रतापगढ़ में अपराध रोक पाने में असफल सिद्ध हो रहे हैं l थानाध्यक्ष कंधई भी अपराध नियंत्रण में फिसड्डी साबित हुए हैं l

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पट्टी। थाना-कंधई क्षेत्र के रखहा बाजार और दीवानगंज बाजार के बीच अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारकर फरार हो गए l गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक को गंभीर दशा में राजकीय मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ ईलाज के लिए लाया गया l मृतक युवक रखहा बाजार निवासी अंशू जायसवाल (उम्र-20 वर्ष) पुत्र रवींद्र जायसवाल बताया जा रहा है और दूसरा युवक जिसे ईलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ लाया गया वह बाबा बेलखरनाथधाम के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश सरोज का भतीजा प्रेम सरोज है, जिसका घर कंधई थाना के आसलपुर में हैं  घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है  बदमाश भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए l घटना के बाद कंधई थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुँचे l घटना से क्षेत्र में काफी तनाव है  प्रतापगढ़ में दिन दहाड़े हत्या का सिलसिला खत्म ही नहीं हो पा रहा है l  जबकि तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल लगातार अपराध पर नियंत्रण करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, फिर भी प्रतापगढ़ में अपराध रोक पाने में असफल सिद्ध हो रहे हैं l थानाध्यक्ष कंधई भी अपराध नियंत्रण में फिसड्डी साबित हुए हैं l

Leave a Comment