बड़े ही धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ तिना दुबान मे मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
प्रतापगढ़। भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस यानी जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया । बता दें कि लक्ष्मणपुर विकासखण्ड क्षेत्र के तिना दुबान मे विगत 27 वर्ष से मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पर्व । जगह- जगह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी पांडालों व मंदिरो में भव्य सजावट की गई है। संजय शुक्ल समाजसेवी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि शाम होते ही पूरा का पूरा मंदिर और पांडाल सतरंगी रोशनी से जगमगा उठता दिखाई पड़ता है। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पांडालों की भव्यता देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































