V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश मे घर में घुसकर पीटा, दी धमकी

सगरासुन्दरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव महराज का पुरवा रामगढ़ रैला में रंजिश के चलते पड़ोसियो ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महराज का पुरवा रामगढ़ रैला गांव निवासी मथुरा प्रसाद के पुत्र नवल किशोर ने पुलिस ो तहरीर देकर आरोप लगाया कि रंजिश के चलते विगत 30 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 9 बजे गांव के अमित, राजेन्द्र, अंकित तथा संदीप लाठी डण्डा लेकर दरवाजे पर आ धमके। इसके बाद गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए। साथ ही उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारो आरोपियो के खिलाफ गाली गलौज तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की छानबीन कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुन्दरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव महराज का पुरवा रामगढ़ रैला में रंजिश के चलते पड़ोसियो ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महराज का पुरवा रामगढ़ रैला गांव निवासी मथुरा प्रसाद के पुत्र नवल किशोर ने पुलिस ो तहरीर देकर आरोप लगाया कि रंजिश के चलते विगत 30 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 9 बजे गांव के अमित, राजेन्द्र, अंकित तथा संदीप लाठी डण्डा लेकर दरवाजे पर आ धमके। इसके बाद गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए। साथ ही उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारो आरोपियो के खिलाफ गाली गलौज तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment