अमेठी । प्रदेश सरकार मिशन शक्ति चलाकर महिलाओं और बच्चियों को न्याय दिलाने की पहल कर चुकी है़। बावजूद इसके थाने और चौकियों में पीड़ितों का पुरसाहाल कोई नही है़। अब अमेठी में मासूम बच्ची से रेप के मामले को ही ले लीजिए। पीड़ित मासूम के परिवार वालों को थाने पर इंसाफ नही मिला। जब क्षेत्रीय विधायक थाने पहुंचे तब कहीं जाकर मित्र पुलिस ने कार्रवाई शुरु किया। मामला जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है़। कक्षा पांच की एक छात्रा को 17 वर्षीय किशोर ने अपनी हवस का शिकार बनाया। परिवारीजनों के अनुसार पीड़ित मासूम स्कूल गई थी वहां से लौटकर बाहर खेलने गई थी। तभी गांव का ही एक 17 वर्षीय किशोर उसे बहला फुसलाकर झाड़ी में ले गया और रेप किया। खून से लथपथ बच्ची जब घर पहुंची तब परिवारीजनों को घटना की सूचना हुई। परिवार वाले आनन-फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टरों ने पुलिस केस होने के चलते हाथ नही लगाया कहा पहले पुलिस में शिकायत करो। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो उसकी सुनी नही गई।
विधायक के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ मुकदमा
जब स्थानीय बीजेपी विधायक मयंकेशवर शरण सिंह को घटना के बाबत जानकारी हुई तो वो लाव लश्कर लेकर थाने पहुंचे। विधायक को थाने में देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। विधायक ने जब एसओ की क्लास लिया तब पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरु करते हुए मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































