धरना दे रहे लोग असली किसान नहीं
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
अयोध्या। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का बीकापुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद राणी सती मंदिर मोती नगर मसौधा पहुंचे।पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला प्रधान महासचिव संतोष सिंह उर्फ कल्लू तारुन ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सिंह बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष ललित वर्मा ने बीकापुर में स्वागत किया। मसौधा में भी पार्टी कार्यकर्ता मधुबन सिंह की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुवात करने के लिए जन संकल्प यात्रा लेकर निकले जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का सुल्तानपुर सहित अयोध्या जनपद में जगह-जगह स्वागत किया गया। लाव लश्कर के साथ अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत रामनगरी तक चलता रहा । इसके बाद उन्होंने रामलला और हनुमानजी का आशीर्वाद लेने के बाद जन संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। अयोध्या से निकली जन संकल्प यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों में पहुंचेगी और आम जनमानस को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएगी। स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष / प्रतापगढ़ कुंडा के विधायक राजा भैया ने कहा कि हमारी पार्टी का गठन नवंबर 2018 में हुआ है और वह स्वयं 93 से लगातार विधायक हैं । पार्टी के गठन के श्री गणेश करने के लिए अयोध्या से शुरुआत किया है। रामलला हमारे आराध्य हैं। सन 82 से वह राम लला का दर्शन करते चले आ रहे । आज जो भी उनके पास है सब रामलला की कृपा से ही है । पार्टी के गठन में युवा जोश और बुजुर्गों का अनुभव मजबूती दे रहा है । उन्होंने 5 मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य किया है अभी तक प्रदेश में 100 सीटों को चिन्हित किया गया है जहां पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि असली किसान तो खेत में पसीना बहा रहा है जो धरना दे रहे हैं वह असली किसान नहीं है। किसानों की एमएसपी कभी भी समाप्त नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा वह योगी का सम्मान करते हैं । गोरखपुर से उनके परिवार का पुराना नाता है इसलिए मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ वह चुनाव नहीं लड़ेंगे । श्री राम जन्म भूमि मंदिर की योजना बहुत भव्य है और भक्त होने के नाते उनसे भी जो कुछ भी हो सकेगा करेंगे । प्रेस वार्ता के दौरान शैलेंद्र कुमार पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज भी मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































