V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आनंदबिहारी जी मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी

प्रयागराज। सब्जीमंडी-शाहगंज स्थित आनन्दबिहारी जी श्री राधा कृष्ण मंदिर में कल सोमवार को धूमधाम से श्रीकृष्णजन्माष्टमी मनाई जाएगी। दिन में भजन कीर्तन और आधी रात को जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण होगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी दिगम्बर त्रिपाठी ने बताया कि जन्मोत्सव के लिए मंदिर को विद्युत लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भगवान श्री राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई है। रंगोली आदि के माध्यम से भी झांकी को भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद झांकी को और भव्य बनाने के लिए सजावट का यह कार्य सोमवार देर रात तक चलेगा। कल दोपहर से भक्ति संगीत का कार्यक्रम शुरू होगा जो जन्म के समय तक जारी रहेगा। कल दोपहर में बलदाऊ जी का जबकि आधी रात अर्थात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म मनाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद छह दिनों तक रात्रि में लगातार भजन और सोहर गीत होंगे और शनिवार को भगवान की छठी मनाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर आने की अपील की गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। सब्जीमंडी-शाहगंज स्थित आनन्दबिहारी जी श्री राधा कृष्ण मंदिर में कल सोमवार को धूमधाम से श्रीकृष्णजन्माष्टमी मनाई जाएगी। दिन में भजन कीर्तन और आधी रात को जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण होगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी दिगम्बर त्रिपाठी ने बताया कि जन्मोत्सव के लिए मंदिर को विद्युत लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भगवान श्री राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई है। रंगोली आदि के माध्यम से भी झांकी को भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद झांकी को और भव्य बनाने के लिए सजावट का यह कार्य सोमवार देर रात तक चलेगा। कल दोपहर से भक्ति संगीत का कार्यक्रम शुरू होगा जो जन्म के समय तक जारी रहेगा। कल दोपहर में बलदाऊ जी का जबकि आधी रात अर्थात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म मनाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद छह दिनों तक रात्रि में लगातार भजन और सोहर गीत होंगे और शनिवार को भगवान की छठी मनाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर आने की अपील की गई है।

Leave a Comment