V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ब्राहमणो की उपेक्षा कर रही सरकारे: प्रदीप शुक्ला

राष्ट्रीय परशुराम सेना का ब्राहमण महापंचायत 27 सितम्बर को
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सेना द्वारा 27 सितम्बर दिन सोमवार को शहर के हादीहाल में विशाल ब्राहमण महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। जिसमे जनपद प्रतापगढ़ सहित पूर्वांचल व अवध के लगभग 23 जिलो के ब्राहमण व प्रबुद्ध जन जनपद में इकट्ठा होंगे। विगत कई वर्षो से लगातार विभिन्न सरकारो द्वारा ब्राहमण समाज उपेक्षित किया जाता रहा है। ब्राहमण समाज द्वारा सवर्ण आयोग के गठन व इसे संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग काफी समय पहले से उठाई जा रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि ब्राहमण राजनीति का शिकार होता रहा है। जबकि ब्राहमण समाज सदैव शोषण विहीन समाज की स्थापना की लड़ाई में अग्रणी भूमिका में रहा है परन्तु विभिन्न समाज के कुछ कतिपय व्यक्तित्व द्वारा लगातार ब्राहमण समाज पर सामाजिक हमले होते आ रहे है। जिससे समाज सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में आ गया है। इस विशाल ब्राहमण पंचायत के माध्यम से हम अपनी स्थिति को स्पष्ट करने का काम करेंगे। यह महापंचायत पूर्वांचल के जिलो के ब्राहमण व प्रबुद्ध जनो द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव भी पास करने का काम करेगा। जिसमें लगभग 5000 ब्राहमण व प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय स्वतंत्र ने कहा कि उक्त आयोजन में शामिल होने के लिए विभिन्न ब्राहमण संगठनो व जनप्रतिनिधियो को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस सम्बंध में जनपद स्तर पर एक ग्यारह सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमंे जनपद प्रतापगढ़ के ब्राहमण हित चिंतक भी शामिल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, संजय शुला, मनीष दूबे मीडिया प्रभारी, अभिषेक तिवारी, सुमित मिश्रा, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

राष्ट्रीय परशुराम सेना का ब्राहमण महापंचायत 27 सितम्बर को
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सेना द्वारा 27 सितम्बर दिन सोमवार को शहर के हादीहाल में विशाल ब्राहमण महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। जिसमे जनपद प्रतापगढ़ सहित पूर्वांचल व अवध के लगभग 23 जिलो के ब्राहमण व प्रबुद्ध जन जनपद में इकट्ठा होंगे। विगत कई वर्षो से लगातार विभिन्न सरकारो द्वारा ब्राहमण समाज उपेक्षित किया जाता रहा है। ब्राहमण समाज द्वारा सवर्ण आयोग के गठन व इसे संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग काफी समय पहले से उठाई जा रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि ब्राहमण राजनीति का शिकार होता रहा है। जबकि ब्राहमण समाज सदैव शोषण विहीन समाज की स्थापना की लड़ाई में अग्रणी भूमिका में रहा है परन्तु विभिन्न समाज के कुछ कतिपय व्यक्तित्व द्वारा लगातार ब्राहमण समाज पर सामाजिक हमले होते आ रहे है। जिससे समाज सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में आ गया है। इस विशाल ब्राहमण पंचायत के माध्यम से हम अपनी स्थिति को स्पष्ट करने का काम करेंगे। यह महापंचायत पूर्वांचल के जिलो के ब्राहमण व प्रबुद्ध जनो द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव भी पास करने का काम करेगा। जिसमें लगभग 5000 ब्राहमण व प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय स्वतंत्र ने कहा कि उक्त आयोजन में शामिल होने के लिए विभिन्न ब्राहमण संगठनो व जनप्रतिनिधियो को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस सम्बंध में जनपद स्तर पर एक ग्यारह सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमंे जनपद प्रतापगढ़ के ब्राहमण हित चिंतक भी शामिल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, संजय शुला, मनीष दूबे मीडिया प्रभारी, अभिषेक तिवारी, सुमित मिश्रा, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment