V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान: भीम राज भर

बसपा की पिछड़ा वर्ग विचार गोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग विचार गोष्ठी एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को नगर के प्लाजा पैलेस में सम्पन्न हुआ। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बहुजन समाजपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीमराजभर ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार की गलत नीतियो के चलते प्रदेश का छात्र, नौजवान, किसान मजदूर, अगड़ा, पिछड़ा दलित व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान है। सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गो के आरक्षण का मानक 27 प्रतिशत पूरा नही किया जा रहा है। चाहे बेसिक शिक्षा में अध्यापको के भर्ती का मामला रहा हो या महाविद्यालयो में प्राचार्य पद के लिए उच्च शिक्षा आयोग का मामला नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा का मामला रहा हो कही भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया। पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी ने कहा कि न तो अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार में प्रदेश की बहन बेटिया सुरक्षित थी न तो योगी के रामराज्य में सुरक्षित है। कानून से कानून का राज्य स्थापित करने के लिए बहन का मुुख्यमंत्री बनना नितान्त आवश्यक है। बसपा नेता विनोद पाल ने कहा कि पिछड़ो का सम्मान अगर कही है तो वह बहुजन समाज पार्टी में है। बहन जी की सरकार में पिछड़े वर्ग की सभी जातियो की भागीदारी थी। अन्य वक्ताओ में गुलाब चमार, अभिषेक प्रताप सिंह, सुशील गौतम, सोहनलाल पाल, केके पाल, महेन्द्र बौद्ध, रामबरन गौड़, आशीष पाल, रवीन्द्र शर्मा, गौरीशंकर विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्माा, सादिक अली, विजय मिश्रा बाबी, मो. फहीम, लालजी प्रजापति, राजेश विश्वकर्मा, रवीन्द्र गौतम, संजय सरोज, मोतीलाल सरोज, रामदयाल, सुशील सागर तीरथ, शिवकुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मौर्य एवं संचालन मंडल प्रभारी कमलेश विश्वकर्मा ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बसपा की पिछड़ा वर्ग विचार गोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग विचार गोष्ठी एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को नगर के प्लाजा पैलेस में सम्पन्न हुआ। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बहुजन समाजपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीमराजभर ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार की गलत नीतियो के चलते प्रदेश का छात्र, नौजवान, किसान मजदूर, अगड़ा, पिछड़ा दलित व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान है। सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गो के आरक्षण का मानक 27 प्रतिशत पूरा नही किया जा रहा है। चाहे बेसिक शिक्षा में अध्यापको के भर्ती का मामला रहा हो या महाविद्यालयो में प्राचार्य पद के लिए उच्च शिक्षा आयोग का मामला नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा का मामला रहा हो कही भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया। पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी ने कहा कि न तो अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार में प्रदेश की बहन बेटिया सुरक्षित थी न तो योगी के रामराज्य में सुरक्षित है। कानून से कानून का राज्य स्थापित करने के लिए बहन का मुुख्यमंत्री बनना नितान्त आवश्यक है। बसपा नेता विनोद पाल ने कहा कि पिछड़ो का सम्मान अगर कही है तो वह बहुजन समाज पार्टी में है। बहन जी की सरकार में पिछड़े वर्ग की सभी जातियो की भागीदारी थी। अन्य वक्ताओ में गुलाब चमार, अभिषेक प्रताप सिंह, सुशील गौतम, सोहनलाल पाल, केके पाल, महेन्द्र बौद्ध, रामबरन गौड़, आशीष पाल, रवीन्द्र शर्मा, गौरीशंकर विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्माा, सादिक अली, विजय मिश्रा बाबी, मो. फहीम, लालजी प्रजापति, राजेश विश्वकर्मा, रवीन्द्र गौतम, संजय सरोज, मोतीलाल सरोज, रामदयाल, सुशील सागर तीरथ, शिवकुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मौर्य एवं संचालन मंडल प्रभारी कमलेश विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Comment