प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेहुआ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। साथ ही एक घायल को गंभीर हालत में सीएचसी सांगीपुर से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। रेहुआ गांव निवासी मो. इस्लाम पुत्र मो. इब्राहिम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत रात में करीब साढ़े नौ बजे गांव के मो. मोबीन, जुझन आदि चार पांच लोग दरवाजे पर आ धमके। साथ ही पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए तथा लाठी डण्डे से हमला कर दिया। मेरे लड़के मो. शेरू व मो. अफरोज निहत्थे ही बीच बचाव करने लगे। हमलावरो ने दोनो को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से मुझे तथा मेरे दोनो बेटो को गंभीर चोट आ गई। इसके बाद तीनो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां पर अफरोज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की तहरीर विपक्ष द्वारा भी पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें