V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी ने कर करेत्तर राजस्व कार्यो व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक

अयोध्या । जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर राजस्व कार्यो व वसूली की मासिक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली में प्रगति लाने के साथ ही प्रवर्तन कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान परिवहन विभाग को परिवहन कर में आगामी माह तक लक्ष्य के अनुरूप सुधार लाने तथा प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने खनन विभाग की श्रमिक प्रगति कम होने पर उसमें भी सुधार लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजकीय देयों की वसूली से सम्बंधित राजस्व प्राप्ति की मासिक समीक्षा के दौरान इमसें तहसील मिल्कीपुर एवं रूदौली को विशेष प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान मुख्य एवं विविध देय की वसूली का तहसीलवार, अमीनों द्वारा औसत वसूली, जनपद स्तर के बड़े बकायेदारों से वसूली, राजस्व वादों एवं फौजदारी वादों का मासिक निस्तारण, एन्टी भू-माफिया के विरूद्व की गयी कार्यवाही, स्टाम्प वादों के दायर/निस्तारण, खतौनियों का कम्प्युटरीकरण तथा शासन, राजस्व परिषद, आयोगों आदि के लम्बित संदर्भो जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुये लम्बित कार्यो को समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर राजस्व कार्यो व वसूली की मासिक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली में प्रगति लाने के साथ ही प्रवर्तन कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान परिवहन विभाग को परिवहन कर में आगामी माह तक लक्ष्य के अनुरूप सुधार लाने तथा प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने खनन विभाग की श्रमिक प्रगति कम होने पर उसमें भी सुधार लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजकीय देयों की वसूली से सम्बंधित राजस्व प्राप्ति की मासिक समीक्षा के दौरान इमसें तहसील मिल्कीपुर एवं रूदौली को विशेष प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान मुख्य एवं विविध देय की वसूली का तहसीलवार, अमीनों द्वारा औसत वसूली, जनपद स्तर के बड़े बकायेदारों से वसूली, राजस्व वादों एवं फौजदारी वादों का मासिक निस्तारण, एन्टी भू-माफिया के विरूद्व की गयी कार्यवाही, स्टाम्प वादों के दायर/निस्तारण, खतौनियों का कम्प्युटरीकरण तथा शासन, राजस्व परिषद, आयोगों आदि के लम्बित संदर्भो जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुये लम्बित कार्यो को समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment