मंफोर्डगंज इलाहाबाद I आज दिनांक 11 अगस्त को लगातार दूसरे दिन इलाहाबाद के मंफोर्डगंज में स्थित बाढ़ शिविर में आज 350 शरणार्थियों को पूड़ी और सब्जी की पैकिंग दी गई कल भी ढाई सौ लोगों को दी गई थी वहां पर उपस्थित शरणार्थी क्लब द्वारा दिया गया भोजन प्राप्त कर बहुत खुश हुए विदित हो यह सारा फूड पैकेट पूड़ी सब्जी सभी घर में मिलकर बैठकर बनाया गया लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुद्धता का पूरा ध्यान दिया गया इस कार्य में भूतपूर्व गवर्नर लायन कुंवर बी एम सिंह उपस्थित थे उन्होंने क्लब इलाहाबाद अशोक के कार्य की समीक्षा की और सराहना भी की तथा आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने का आग्रह किया जहां जरूरत हो वहां लायन मौजूद है और गरीबों के अंतिम पंक्ति तक सेवा सहयोग को प्राथमिकता देता है जरूरतमंदों को सेवा करने का संकल्प लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक लेता है और दिल से सेवा करता है इस कैंप में क्लब लगातार भोजन सेवा देते रहेंगे तथा बाढ़ शरणार्थियों का रक्तचाप तथा मधुमेह का जांच करेगा और जब भी कोई अति आवश्यक सेवा की आवश्यकता समझी जाएगी तो उसे किसी भी कीमत पर पूर्ण की जाएगी क्लब में अध्यक्षा लायन माला मिश्रा लायन डॉ स्नेह लता दुबे लायन इंजीनियर धीरेंद्र शंकर मिश्रा उपस्थित थे तथा हमारे साथ छह सहयोगियों ने भी सहयोग किया एडवोकेट लायन हेमेंद्र कुमार एवं डॉक्टर सुधा सिंह इस इस सेवा कार्य के संयोजक थे



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































