V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुरानी रंजिश में हमला, दो जख्मी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेहुआ में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। इससे दो लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। रेहुआ गांव निवासी मो. मुकीम पुत्र मो. इम्तियाज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात करीब नौ बज गांव के इस्लाम, अनवर पुत्रगण मो. इब्राहिम, शेर अली व मो. अफरोज पुत्रगण मो. इस्लाम तथा मोनू कुरेसी पुत्र याकूब पुरानी रंजिश् के चलते लाठी डण्डा लेकर दरवाजे पर पहुंचे। साथ ही भद्दी भद्दी गाली देते हुए हमला कर दिया। पिता इम्तियाज बीच बचाव करने आए तो उन्हे भी जमकर पीटा। इससे वे अचेत होकर गिर पड़े। उसी समय बुदुल पुत्र हमीद तमंचा लहराते हुए जान से मारन की धमकी देने लगा। हल्ला गुहार मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग गए। इसके बाद दोनो घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां पर इम्तियाज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालज रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेहुआ में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। इससे दो लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। रेहुआ गांव निवासी मो. मुकीम पुत्र मो. इम्तियाज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात करीब नौ बज गांव के इस्लाम, अनवर पुत्रगण मो. इब्राहिम, शेर अली व मो. अफरोज पुत्रगण मो. इस्लाम तथा मोनू कुरेसी पुत्र याकूब पुरानी रंजिश् के चलते लाठी डण्डा लेकर दरवाजे पर पहुंचे। साथ ही भद्दी भद्दी गाली देते हुए हमला कर दिया। पिता इम्तियाज बीच बचाव करने आए तो उन्हे भी जमकर पीटा। इससे वे अचेत होकर गिर पड़े। उसी समय बुदुल पुत्र हमीद तमंचा लहराते हुए जान से मारन की धमकी देने लगा। हल्ला गुहार मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग गए। इसके बाद दोनो घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां पर इम्तियाज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालज रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

Leave a Comment