V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रास्ते में जबरन शौचालय बनवा रहे दबंग

विरोध करने पर दे रहे जानलेवा धमकी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बलापुर निवासी अरूण कुमार पुत्र अलोपी प्रसाद हरिजन का आरोप है कि गांव का एक दबंग पुराने रास्ते पर शौचालय बनवाकर आवागमन अवरूद्ध कर रहा है। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि उसकी हरिजन बस्ती में पुराना रास्ता बना है। उसी रास्ते से उसके परिजनो तथा ग्रामीणों का आवगामन होता है। गांव के दबंग ने रास्ते में गड्ढा बना दिया। साथ ही शौचालय बनवाकर रास्ता अवरूद्ध कर रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी तथा शौचालय निर्माण रूकवा कर चली गई थी। उधर पुलिस के जाने के बाद दबंग ने पुनः शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया। मना करने पर गाली तथा जानलेवा धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रास्ते में शौचालय का निर्माण रोकवाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

विरोध करने पर दे रहे जानलेवा धमकी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बलापुर निवासी अरूण कुमार पुत्र अलोपी प्रसाद हरिजन का आरोप है कि गांव का एक दबंग पुराने रास्ते पर शौचालय बनवाकर आवागमन अवरूद्ध कर रहा है। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि उसकी हरिजन बस्ती में पुराना रास्ता बना है। उसी रास्ते से उसके परिजनो तथा ग्रामीणों का आवगामन होता है। गांव के दबंग ने रास्ते में गड्ढा बना दिया। साथ ही शौचालय बनवाकर रास्ता अवरूद्ध कर रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी तथा शौचालय निर्माण रूकवा कर चली गई थी। उधर पुलिस के जाने के बाद दबंग ने पुनः शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया। मना करने पर गाली तथा जानलेवा धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रास्ते में शौचालय का निर्माण रोकवाने की मांग की है।

Leave a Comment