ग्रामसभा शिवबोझ में स्वयं सहायता समूहों में से मनरेगा मेंठो की हुई बैठक।
सगरा सुन्दरपुर प्रतापगढ़ I लक्ष्मणपुर विकास खण्ड में जब तक कार्यों के विषय में जानकारी ना हो कब तक काम कराना बहुत मुश्किल होता है इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम सभा शिवबोझ में एन आर यम एल योजना के तहत एक बैठक संपन्न हुई। ग्राम सभाओं में स्वयं सहायता समूहों में से मनरेगा मेंठो का प्रत्येक ग्राम सभाओं में चयन किया गया है। बैठक में एडीओ आईएसबी संजय कुमार पांडे ने वीडियो लक्ष्मणपुर अंजू वर्मा के नेतृत्व में मित्रों को कार्यस्थल पर किस तरह से काम कराना चाहिए इस बात की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों में एपीओ रमेश चंद, तकनीकी सहायक शिवमूर्ति दुबे , तकनीकी सहायक संजय सिंह, रवि तिवारी ,सुनील पटेल ,सुरेंद्र सिंह तथा ग्राम प्रधान शिव बोझ की उपस्थिति में सुधार नेहा सिंह, सुनीता सिंह ,दीपा मिश्रा ,रेखा शुक्ला, रंजू पटेल, नीलम, प्रिया सहित ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम सभाओं कि चयनित मेठो को तालाब की खुदाई तथा मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों के विषय में मौके पर किस तरह से काम किया जाना चाहिए इसकी जानकारी दी गई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































