अमृतसर जाने के लिए अमेठी से पंजाब मेल में चढ़ा था सूचना देने थाने पहुंचे परिजन, बताई घटना
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़। नौकरी करने अमृतसर जा रहा युवक ट्रेन से गायब हो गया। मुकाम पर न पहुंचने की सूचना से घर में कोहराम मच गया है। किसी अनहोनी से घबराये परिजन मंगलवार को जीआरपी पहुंचे। मदद की गुहार लगाई। एसओ ने उन्हें जांच पड़ताल का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार अमेठी के जमालपट्टी गांव का राम उदित अमृतसर में बहनोई के यहां रहकर प्राइवेट जॉब करता है। बताया जाता है कि दो दिन पहले वह घर से अमृतसर जाने के लिए अमेठी से पंजाब मेल ट्रेन पर बैठा। परिजनों के अनुसार ट्रेन पहुंच गई। लेकिन वह नहीं पहुंचा। बहन, बहनोई स्टेशन पर लेने आये थे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। सूचना घर पहुँचने पर परिवार में कोहराम मच गया। एसओ जीआरपी हरि नारायण यादव ने बताया कि परिजन आये थे। गायब होने की सूचना दिये हैं। हरदोई तक उसकी घरवालों से बातचीत हुई है। उसके बाद मोबाइल बंद आ रहा है। फिलहाल घटना स्थल उनके क्षेत्र से बाहर का है। फिर भी जहां तक संभव हो पायेगा। मदद की जा रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































