मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपां
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजसेवी अरविन्द कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम महोखरी थाना पट्टी ने मेडिकल कालेज का नाम बदलकर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदो अथवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के नाम करने की मांग को लेकर आज मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू किया। साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित दो सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौप कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी ने बताया कि मुख्यमंत्री के पास भेजे गए ज्ञापन में अवगत कराया है कि मेडिकल कालेज का नाम डा. सोनेलाल पटेल के नाम किया जाना शहीदो एवं सेनानियो का अपमान है। ऐसे में मेडिकल कालेज का नाम जिले के शहीद सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मां बेल्हा देवी या देश को आजादी दिलाने वाले अमर वीर शहीदो के नाम किया जाय। यदि सरकार यह मांग पूरी करने में असमर्थ है तो मेडिकल कालेज का नाम राजकीय मेडिकल कालेज ही रखा जाए। उसने कहा कि आज अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू किया था मगर उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर भूख हड़ताल को आज ही समाप्त कर रहा हूं। यदि मांग का निस्तारण न हुआ तो पुनः भूख हड़ताल करने के लिए विवश होगा।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































