0 अपहरण कर नई दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रही महिला साथी के साथ गिरफ्तार
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जीआरपी ने काशी विश्वनाथ ट्रेन से अपहरण कर ले जाई जा रही किशोरी को तस्करों के चंगुल से बचाया। बल्कि किशोरी को लेकर भाग रहे तस्कर गिरोह की महिला सदस्य और उसके साथी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। किशोरी के परिजनों ने जीआरपी के कार्यों की प्रशंसा की है।
पुलिस के अनुसार काशी विश्वनाथ 05127 ट्रेन से 15 साल की किशोरी को महिला द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना कंट्रोल के माध्यम से जीआरपी को रविवार शाम को मिली थी। एसओ हरिनाथ यादव ने इस बारे में आरपीएफ को बताया। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने अमेठी स्टेशन पर किशोरी को बरामद कर लिया। एसओ हरिनाथ ने बताया कि केराकतपुर थाना लोहता जिला बनारस के नजरुल इस्लाम ने सूचना दिया था कि उनकी पुत्री शबनम 15 वर्ष का एक महिला अपहरण करके काशी ट्रेन से उसे नई दिल्ली में बेचने जा रही है। पुलिस ने शबनम को लेकर जा रही महिला सितारा बीबी पत्नी अमीनुद्दीन केराकतपुर लोहता, थाना लोहता बनारस उसके साथी मुमताज पुत्र अलाउद्दीन निवासी मौहरिया लोहता को अमेठी में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सितारा लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाती है। बाद में उनकी तस्करी करती है। देहव्यापार में लिप्त बताई गई। शबनम जिस मोहल्ले की है। सितारा भी वही रहती है। उसने शबनम को वश में कर लिया था। एसओ के अनुसार परिजनों को फोन करके थाने पर बुलाया गया। उनके साथ आये लोहता थाने के उपनिरीक्षक सुशील पांडेय को शबनम की सुपुर्दगी दी गई। इस कार्यवाई में जीआरपी के अर्जुन प्रसाद, राजेश कुमार के अलावा आरपीएफ के लोग भी शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































