वरिष्ठ मंडलीय परिचालन प्रबंधक लखनऊ के खिलाफ की गई नारेबाजी
एसएस ने धरने से किया किनारा, पत्र को बताया फेक
प्रतापगढ़। वरिष्ठ मंडलीय परिचालन प्रबंधक लखनऊ पर प्रतापगढ़ के स्टेशन अधीक्षक अनिल दुबे का मानसिक उत्पीड़न करने, आतंकित कर उन्हें नौकरी छोड़ने पर विवश होने का आरोप लगाते हुये सोमवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की शाखा प्रतापगढ़ ने धरना प्रदर्शन किया। नेताओं ने परिचालन अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन वर्तमान एसएस को सौंपा। जिसमें सीनियर डीओएम के खिलाफ कार्यवाई की मांग की गई है। एसएस ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने आरोप लगाया कि सीनियर डीओएम ने एसएस अनिल दुबे की आतंकी लहजे में डांटा। जिससे वे बीमार हो गये। शिक पर चले गये। वीआरएस भेज दिया। आरोप लगाया कि पूर्व एसएस त्रिभुवन मिश्रा को प्रताड़ित कर उनसे भी वीआरएस ले लिया गया। मंत्री धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि यूनियन मांग करती है इस मामले की जांच कराकर अनिल दुबे की न्याय दिलाया जाय और सीनियर डीओएम के तानाशाही रवैये में बदलाव लाया जाय। अनिल मजदूर यूनियन प्रतापगढ़ के अध्यक्ष भी है। एसएस एसके यादव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अनिल की पत्नी अंजना दुबे की तरफ से सीनियर डीओएम के खिलाफ लिखा गया पत्र भी डीआरएम को भेजा गया है। इस संबंध में एसएस अनिल दुबे से पूछा गया तो उन्होंने इस धरने से अपने को अलग कर लिया। बोले उनसे इससे कोई लेना देना नहीं है। मेरी पत्नी द्वारा दिया गया शिकायती पत्र भी झूठा है। उन्होंने इस तरह का कोई पत्र नहीं दिया है।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































