V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टैªक्टर की टक्कर से बहन की मौत, भाई जख्मी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत असैना पुर गांव के समीप टैªक्टर की टक्कर से बाइक पर बैठी बहन की मौत हो गई। साथ ही भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक बहन का शव कब्जे में ले लिया। जबकि घायल भाई का इलाज हो रहा है लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाई का पुरवा गांव निवासी भीम 16 अपनी बहन रूपा 18 को बाइक पर बैठाकर आज सुबह बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने जा रहा था। उधर इन्हन धाम के समीप महिमापुर गांव निवासी भट्ठा संचालक के भट्ठे से टैªक्टर पर दो हजार ईट लादकर चालक पूरब देउम की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर को महिमापुर गांव निवासी संजय सरोज चला रहा था। उधर भाई बहन जब असैनापुर गांव के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन समेत मौके से भागने लगा। उसे राहगीरो ने पीछा करके करीब तीन किमी. दूरी पर पकड़ लिया। उधर घायल भाई बहन को आसपास के लोगो ने सीएचसी लालगंज भेजा। वहां पर डाक्टरो ने रूपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि भीम को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया तथा अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत असैना पुर गांव के समीप टैªक्टर की टक्कर से बाइक पर बैठी बहन की मौत हो गई। साथ ही भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक बहन का शव कब्जे में ले लिया। जबकि घायल भाई का इलाज हो रहा है लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाई का पुरवा गांव निवासी भीम 16 अपनी बहन रूपा 18 को बाइक पर बैठाकर आज सुबह बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने जा रहा था। उधर इन्हन धाम के समीप महिमापुर गांव निवासी भट्ठा संचालक के भट्ठे से टैªक्टर पर दो हजार ईट लादकर चालक पूरब देउम की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर को महिमापुर गांव निवासी संजय सरोज चला रहा था। उधर भाई बहन जब असैनापुर गांव के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन समेत मौके से भागने लगा। उसे राहगीरो ने पीछा करके करीब तीन किमी. दूरी पर पकड़ लिया। उधर घायल भाई बहन को आसपास के लोगो ने सीएचसी लालगंज भेजा। वहां पर डाक्टरो ने रूपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि भीम को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया तथा अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment